हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदेश के पहलवानों की ओर से किए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से हस्तक्षेप करने की मांग की है। शुक्रवार को पंचकूला में हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा की बेटियां पिछले चार महीने से दिल्ली में प्रदर्शन कर रही हैं।
केंद्र सरकार द्वारा बेटियों को इंसाफ देने तो दूर उनके साथ अमानवीय व्यवहार करवाकर पुलिस से अत्याचार करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर महिला कांग्रेस नेत्री गीता कांगड़ा, पूजा के अलावा ओबीसी प्रकोष्ठ के स्टेट मीडिया कोआर्डिनेटर अभिषेक सैनी समेत कई नेता मौजूद रहे। सुधा भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार ने आज तक इन बेटियों का दुख जानने का प्रयास नहीं किया है।
अब समय आ गया है जब राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को इस मामले में दखल देना चाहिए। राष्ट्रपति इस मामले का संज्ञान लेकर केंद्र से जवाब तलबी करें और बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दें।
No comments:
Post a Comment