Breaking

Tuesday, June 6, 2023

जींद में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा व प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने की प्रेसवार्ता

*जींद में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा व प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने की प्रेसवार्ता* 
जींद : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा और प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने मंगलवार को जींद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने आमजन को तिरंगा यात्रा का न्योता दिया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि 8 जून को हरियाणा के लाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान जींद की धरती पर तिरंगा यात्रा शुरू करेंगे। ये प्रदेश की हालत को सुधारने के लिए जींद की धरती से 2024 में आम आदमी पार्टी की जीत की नींव रखने आएंगे। 
उन्होंने कहा कि जींद का विकास चंडीगढ़ की तरह होना चाहिए था। देवीलाल, भजनलाल, औमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत चौटाला सबने जींद में रैली करके राजनीति की शुरुआत की। परंतु जींद के विकास पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। हरियाणा की जनता भी बेहतर स्कूल चाहती है, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था चाहती है। जींद की जनता अरविंद केजरीवाल के स्वागत के लिए तैयार। प्रदेश का हर वर्ग आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए तैयार है।आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि जींद और आसपास के जिलों की जनता पलक पावड़े बिछाए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान का इंतजार कर रही है। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विप्लव देव को भी सपने में अरविंद केजरीवाल दिखने लग गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री खट्टर को भी दिखने लगे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्य विपक्ष की भूमिका में आम आदमी पार्टी है। विपक्ष का काम धरने, प्रदर्शन करना और जनता की आवाज उठाना होता है। भूपेंद्र हुड्डा की तरह एसी कमरों में सोना नहीं। पिछले आठ साल से भूपेंद्र हुड्डा चैन की नींद सो रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि चर्चा तो यहां तक है कि अगर कांग्रेस कुछ सीट लेकर आती है तो भूपेंद्र हुड्डा फिर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ भूपेंद्र हुड्डा की गलबेहियां जगजाहिर हैं।
आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्ष और मुख्य विकल्प है। जनता खट्टर सरकार से त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। हरियाणा में 2024 में इतना दम लगाएंगे कि विपक्ष में कोई नहीं रहेगा। दिल्ली और पंजाब की तर्ज़ पर बंपर सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। 8 जून को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकलेगी। आम आदमी पार्टी जींद से की धरती से प्रदेश में परिवर्तन, भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति, धर्म की राजनीति छोड़कर काम की राजनीति का आगाज करेगी। इस मौके पर जिला प्रधान वजीर ढांडा, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन, स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी पुरुषोत्तम सरपंच और जितेंद्र कुंडू मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment