Breaking

Thursday, June 1, 2023

पूर्व CM का दिग्विजय चौटाला पर तंज:हुड्‌डा बोले- ठाठ की तलाश में BJP में गए थे; अब कहां जाएंगे, सरकार को भी घेरा

पूर्व CM का दिग्विजय चौटाला पर तंज:हुड्‌डा बोले- ठाठ की तलाश में BJP में गए थे; अब कहां जाएंगे, सरकार को भी घेरा
चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने JJP के प्रधान महासचिव और डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय सिंह चौटाला पर तंज कसा है। पूर्व सीएम ने कहा कि ठाठ की तलाश में BJP में गए थे, लेकिन अब कहां जाएंगे। उनका यह बयान दिग्विजय के उस बयान पर आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस सरकार में वो ठाठ नहीं हैं जो चौधरी देवीलाल की सरकार में हुआ करते थे।
या फिर हमारी पिछली 5 साल की सरकार में थे। वो ठाठ चाहिए तो अपने को 46 सीट चाहिए।
*पानीपत में 18 को बड़ा कार्यक्रम*

चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा की जनता अब बदलाव चाहती है। कांग्रेस भी जनता के बीच जा रही है। उन्होंने बताया कि 18 जून को पानीपत में पार्टी का बड़ा कार्यक्रम होगा। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में जानकारी देते हुए कहा कि भिवानी में होने वाला कार्यक्रम 25 जून की जगह अब 9 जुलाई को होगा।
चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता करते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा एवं हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान।

*30 पेपर हो चुके लीक*

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। हरियाणा सरकार के कार्यकाल में अब तक 30 पेपर लीक हो चुके हैं। हाल यह है कि HCS जैसी परीक्षा में ही 32 पुराने सवाल डाल दिए। HPSC को लेकर उन्होंने कहा कि इसे डिसॉल्व कर देना चाहिए। यह भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। प्रदेश में विभिन्न विभागों में 2 लाख पद खाली हैं, लेकिन सरकार भर्ती नहीं कर रही है।
*गन्नौर मंडी में हुआ घपला*

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गन्नौर मंडी का जो टेंडर दिया गया था, उसमें भी घोटाला किया गया है। नियमों के अनुसार सबसे कम बोली देने वाले एल वन ठेकेदार को ठेका दिया जाना चाहिए था, लेकिन ज्यादा रकम की बोली लगाने वाले एल टू ठेकेदार को ठेका दिया गया। हरियाणा सरकार बजट का भी पूरा इस्तेमाल नहीं कर रही है, हर बार बजट का बड़ा हिस्सा लैप्स हो रहा है।
*सूरजमुखी फसल पर सरकार को घेरा*

पूर्व सीएम ने सरकार को सूरजमुखी मुद्दे पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि सूरजमुखी की फसल पर 6400 रुपए की MSP है, लेकिन किसान को 4000 रुपए के रेट में अपनी फसल देनी पड़ रही है। भावान्तर किसानों को सिर्फ 1000 रुपए मिल रहा है, यानी उसे 1400 रुपए प्रति क्विंटल घाटा उठाना पड़ रहा है। प्रदेश में 17 लाख एकड़ से ज्यादा फसल खराब हुई। सरकार ने 3 लाख एकड़ के लिए ही मुआवजा दिया।‌
*नौकरी से निकाले जा रहे युवा*

कौशल रोजगार निगम को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि पहले युवा नौकरी में लगाए जाते हैं, फिर यह कहकर निकाल दिया जा रहा है कि विभाग के पास बजट नहीं है। उन्होंने पहलवानों के मुद्दे पर कहा कि खिलाड़ी प्रदेश के नहीं, बल्कि देश के हैं। भाजपा मेरे ऊपर जो भी आरोप लगा ले, लेकिन उन्हें न्याय दें। खिलाड़ियों के मामले में मैं राजनीतिक बात नहीं करता।

No comments:

Post a Comment