Breaking

Saturday, June 10, 2023

*नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी खेलों से लिया नाम वापस:प्रतिभागियों की लिस्ट में नाम नहीं; मांसपेशियों में खिंचाव, FBK गेम्स भी नहीं खेले*

*नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी खेलों से लिया नाम वापस:प्रतिभागियों की लिस्ट में नाम नहीं; मांसपेशियों में खिंचाव, FBK गेम्स भी नहीं खेले*
प्रतिभागियों की लिस्ट में नाम नहीं; मांसपेशियों में खिंचाव, FBK गेम्स भी नहीं खेले
ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा।
टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी खेलों से अपना नाम वापस ले लिया है। ये प्रतियोगिता 13 जून को फिनलैंड के तुर्कू में होनी है। हालांकि उनके नाम वापस लेने के संबंध में कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं है। प्रतिभागियों की अपडेट सूची से उनका नाम गायब है।

प्रतिभागियों की अपडेट सूची टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी की गई थी। मई में दोहा डायमंड लीग जीतकर अपने सीजन की शुरुआत करने वाले नीरज चोपड़ा ने 4 जून में नीदरलैंड में हुई FBK गेम्स में भी हिस्सा नहीं लिया था।

नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गेम्स से नाम वापस लिया है। ये मांसपेशियां अभ्यास के दौरान खींची थी। संभावना जताई जा रही है कि नीरज ने पावो नूरमी गेम्स में भी इसी कारण से भाग नहीं लिया होगा।

अगली प्रतियोगिता पर होगी नजर
नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी खेलों के पिछले संस्करण में 89.30 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर के बाद दूसरे स्थान पर रहे। गौरतलब है कि इवेंट में नीरज चोपड़ा का थ्रो उस समय उनका बेस्ट था। हालांकि, उन्होंने 2022 विश्व कप के दौरान अपने रिकॉर्ड को बेहतर किया। उन्होंने 89.94 मीटर की थ्रो फेंकी, जो मौजूदा राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

2024 के ओलिंपिक के करीब आने के साथ, इस साल के टूर्नामेंट मौजूदा विश्व नंबर 1 के लिए निश्चित रूप से महत्वपूर्ण हैं। चूंकि वह पावो नूरमी खेलों में भाग नहीं ले रहे हैं, इसलिए उनका अगला बड़ा टूर्नामेंट कुओर्टेन गेम्स है, जिसके बाद लुसाने डायमंड लीग है। वह हांग्जो, चीन में एशिया गेम्स 2023 में लगातार दूसरे महाद्वीपीय स्वर्ण पदक की भी तलाश करेंगे।

हेलेंडर अपने खिताब का बचाव करने के लिए पूरी तरह तैयार
फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर पावो नूरमी खेलों में भाग लेंगे। गत चैंपियन ने नीरज चोपड़ा को हराने के लिए 89.83 मीटर का थ्रो फेंका। अब ओलिवर हेलेंडर के आसानी से अपने खिताब का बचाव करने की संभावना है।

इस वर्ष के पावो नूरमी खेलों के अन्य फेमस प्रतिभागियों में जूलियन वेबर (जर्मनी), कर्टिस थॉम्पसन (संयुक्त राज्य अमेरिका), जैकब वाडलेज्च (चेक गणराज्य) और केशोर्न वाल्कोट (त्रिनिदाद और टोबैगो) शामिल हैं। प्रतिभागियों की पूरी सूची टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

No comments:

Post a Comment