Breaking

Wednesday, July 26, 2023

हरियाणा में BJP निकालेगी तिरंगा यात्रा:90 विस सीटों पर यात्राओं का शेड्यूल जारी; टारगेट पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव

हरियाणा में BJP निकालेगी तिरंगा यात्रा:90 विस सीटों पर यात्राओं का शेड्यूल जारी; टारगेट पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव
अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) तिरंगा यात्रा शुरू करने जा रही है। यह यात्राएं सभी 90 विधानसभाओं में निकाली जाएंगी। पार्टी नेतृत्व ने सभी मोर्चों को इन यात्राओं को आयोजित करने की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए पार्टी की ओर से शेड्यूल भी जारी किया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) को 22 यात्राएं निकालने की जिम्मेदारी दी गई है।
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और पार्टी प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब की ओर से महिला मोर्चा को भी जिम्मेदारी में शामिल किया गया है। महिला मोर्चा प्रदेश में 14 तिरंगा यात्राएं निकालेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बताया कि इन यात्राओं में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ मंत्री, विधायक भी शामिल होंगे। यात्राओं की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं
भाजयुमो को इन विधानसभाओं की जिम्मेदारी
पार्टी की ओर से भाजयुमो को पंचकूला, अंबाला कैंट, यमुनानगर, थानेसर, पुंडरी, असंध, राई, किलोई, जुलाना, फतेहाबाद, तोशाम, पानीपत ग्रामीण, आदमपुर, दादरी, सिरसा, नांगल चौधरी, रेवाड़ी, बादली, बादशाहपुर, बड़खल, पलवल और नूंह विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकोष्ठ व विभागों को चार विधानसभा सोनीपत, फरीदाबाद, हिसार और हांसी में तिरंगा यात्रा निकालने को कहा गया है।
CM सिटी की महिला मोर्चा को कमान
बीजेपी की ओर से सीएम सिटी करनाल में महिला मोर्चा को तिरंगा यात्रा निकालने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कालका, पानीपत, गन्नौर, जींद, रोहतक, उकलाना, ऐलानाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, बेरी, गुरुग्राम, एनआईटी और पुहाना में महिला मोर्चा तिरंगा यात्रा निकालेगी।
इसके अलावा ओबीसी मोर्चा को 14, अनुसूचित जाति मोर्चा को 16 और अल्पसंख्यक मोर्चा को एक तिरंगा यात्रा निकालने की जिम्मेदारी दी गई है।

No comments:

Post a Comment