Breaking

Saturday, July 8, 2023

उकलाना में अब पीने के लिए जल्द उपलब्ध होगा भाखड़ा का ताज़ा पानी : श्रम मंत्री अनूप धानक

उकलाना में अब पीने के लिए जल्द उपलब्ध होगा भाखड़ा का ताज़ा पानी : श्रम मंत्री अनूप धानक
चंडीगढ़ - हरियाणा के श्रम मंत्री अनूप धानक शनिवार को उकलाना की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर उकलाना पहुंचने पर नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने मंत्री अनूप धानक का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर श्रम मंत्री ने व्यापारियों से मिलकर समस्याएं सुनी और उकलाना शहर में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री अनूप धानक ने कहा कि उकलाना शहर व उकलाना गांव में पीने के पानी की वर्षों से समस्या चली आ रही थी और उनका सपना था कि उकलाना शहर व गांव के लोगों को भाखड़ा नहर से पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध हो। इसके लिए उन्होंने भरपूर प्रयास किया और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला से मिलकर पीने के पानी की लाइन के लिए लगभग साढ़े 6 करोड़ की राशि मंजूर करवाई। भाखड़ा नहर से पीने के पानी की लाइन तथा वाटर टैंक बनाने के कार्य का शुभारंभ हो चुका है। जल्द ही पाइप लाइन बिछाने व वाटर टैंक बनाने के कार्य को पूरा करवाकर उकलाना के लोगों को भाखड़ा नहर का स्वच्छ पानी पीने के पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे वर्षों से चली आ रही पीने के पानी की समस्या का स्थाई समाधान होगा।
श्री धानक ने कहा कि प्रदेश सरकार चहुंमुखी विकास करवा रही है और सभी वर्गों को साथ लेकर जनहित में कार्य किए जा रहे हैं ।  हलके की जनता के लिए उनके दरवाजे चौबीस घंटे खुले हैं और जनता की सेवा में तत्पर हैं। इस मौके पर पहुंचे उकलाना के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाखड़ा नहर से पीने के पानी की लाइन का शुभारंभ करने पर मंत्री अनूप धानक को स्मृति चिन्ह देकर, पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके उपरांत श्रम मंत्री अनूप धानक ने अपने उकलाना आवास पर पहुंचकर जन समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान करवाने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment