Breaking

Monday, July 17, 2023

सोनीपत में CM का सियासी तंज:मनोहर बोले- हरियाणा के कांग्रेसी रोज मुख्यमंत्री बनने का सपना लेकर सोते हैं; एक-दूसरे की घोषणा नहीं मानते

सोनीपत में CM का सियासी तंज:मनोहर बोले- हरियाणा के कांग्रेसी रोज मुख्यमंत्री बनने का सपना लेकर सोते हैं; एक-दूसरे की घोषणा नहीं मानते
खेवड़ा गांव में सीएम मनोहर लाल लोगों को संबोधित करते हुए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोनीपत दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा। CM ने कहा कि कांग्रेस के लोग घोषणाएं बहुत ज्यादा करते हैं। उन्होंने कटाक्ष भी किया कि उनकी घोषणाओं की स्वीकृति उनके अपने घर में ही नहीं होती है। कांग्रेस का एक नेता घोषणा करता है, तो दूसरा नेता यह कहता है कि यह घोषणा उनकी अपनी घोषणा हो सकती है, पार्टी की कोई घोषणा नहीं है। घर में ही उनकी मान्यता नहीं है तो बाहर की जनता उनकी क्यों मानेगी।
सीएम ने कहा कि आपस में कांग्रेसी लड़ते-झगड़ते रहते हैं। रात को तो मुख्यमंत्री बनकर सोते हैं और सुबह उठते हैं तो सपना टूट जाता है। अगले दिन कोई और मुख्यमंत्री बनने का सपना लेता है और कांग्रेसी आपस में ही होड़ लगाकर बैठे हुए हैं और इस प्रकार कांग्रेस से पार्टी खेमों में बैठी हुई है।
पैरा ओलिंपिक खिलाड़ी को मंच पर बुलाया
के सोमवार के कार्यक्रमों की शुरुआत गांव खेवड़ा से हुई। सीएम खेवड़ा में पार्टी कार्यकर्ता के घर जलपान करने पहुंचे और ग्रामीणों का संबोधित किया। सीएम ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ कर गोल्ड मेडल जीतकर लौटे पैरा ओलिंपिक खिलाड़ी खेवड़ा के सुमित आंतिल को मंच पर बुलाकर बधाई दी है। वहीं 2024 में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में कमल के फूल को खिलाने के लिए जनता से अपील की है।
सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अलग-अलग लोग रात को मुख्यमंत्री बनने का सपना लेकर सोते हैं और सुबह उठते ही सपना टूट जाता है। कांग्रेस पार्टी खेमों में बैठी हुई है। कांग्रेसी आपस में ही होड़ लगाकर बैठे हुए हैं।
सीएम की सभा में उमड़ी भीड़।

मुख्यमंत्री ने पूर्व सरपंच के बेटे विनय उर्फ मोनू को बीजेपी जॉइन करवाई। उन्होंने कि कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होने के बाद 24 कैरेट का सोना हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में पहुंचकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है। बाद में सीएम मुरथल गांव में भी पहुंचे। यहां पर सरपंच रामेश्वर अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरपंच रामेश्वर को पार्टी का पट्‌टका पहना कर भाजपा में शामिल किया। राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली भी सीएम के साथ हैं।
खेवड़ा में सीएम की कई सौगात
सीएम ने कहा कि गांव खेवड़ा में आईटीआई का सीएलयू पंचायत द्वारा होना है और सीएलयू होने के बाद गांव में आईटीआई का काम शुरू करवा दिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री ने गांव में पशुओं के अस्पताल को लेकर कहा कि उसकी मंजूरी दे दी गई है वह भी जल्दी तैयार हो जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर पीएचसी के लिए स्वास्थ्य विभाग को जमीन ट्रांसफर की जा चुकी है। गांव में संबंधित छोटे-बड़े हर काम को जल्द पूरा करवाने की बात कही है।
सोनीपत में सीएम मनोहर लाल।

सरकार के कामों को गिनाया
वही मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में साढ़े 8 साल में स्वच्छ सरकार के तौर पर काम किया है। भ्रष्टाचार से दूर रहने वाली सरकार रही है और वही जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उन पर नकेल कसने वाली सरकार बीजेपी पार्टी है। प्रदेश में पारदर्शिता और भेद भाव रखने वाली सरकार है। वही प्रदेश की सरकार ने नौकरियों, तबादलों, सीएलयू में पारदर्शिता के साथ काम किया है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार रूपी एक बड़ा उद्योग चलता था। उस उद्योग को बंद करके जो भी चीजें सामने आई उनको बंद किया है।
खेवड़ा गांव में ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकारते हुए सीएम मनोहर लाल।

ड्रग ट्रैफिकिंग एंड नेशनल सिक्योरिटी सेमिनार में हुए शामिल
सीएम मनोहर लाल खेवड़ा व मुरथल मे कार्यक्रमों के बाद मुरथल यूनिवर्सिटी (DCRUST) में पहुंचे। यहां पर उन्होंने ड्रग ट्रैफिकिंग एंड नेशनल सिक्योरिटी विषय पर आयोजित सेमिनार में विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लिया। इस सेमिनार की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं।
सेक्टर-15 व 23 में करेंगे जलपान
मुरथल यूनिवर्सिटी में सेमिनार के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोपहर 1:10 बजे सोनीपत के सेक्टर-15 में और इसके आधे घंटे बाद 1:40 बजे सोनीपत के सेक्टर-23 में पार्टी कार्यकर्ताओं के आवास पर जायेंगे। यहां पर वे पुराने वर्करों से मिलेंगे और जलपान करेंगें। यानी की 2 बजे तक सीएम दो विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर लेंगे।
गोहाना में जाट धर्मशाला का भूमि भूजन
सोनीपत शहर के कार्यक्रमों से निपटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल गोहाना पहुंचे। चे यहां दोपहर 2:30 बजे गोहाना के सेक्टर-7 में जाट धर्मशाला की स्थापना के लिए आयोजित भूमि पूजन में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के सीएम शाम को 4 बजे बरोदा मोर गांव में और 4:55 बजे खानपुर गांव में कार्यकर्ताओं से मिलने जाएंगे।
गोहाना व बरोदा हलके को कवर करने के बाद सीएम गन्नौर हलके का रुख करेंगे। वे शाम को 5:50 बजे गांव अगवानपुर में अपने कार्यकर्ताओं के आवास का दौरा कर उनके साथ जलपान करेंगे। सांसद रमेश कौशिक और कई अन्य नेता सीएम के साथ होंगे।
सीएम का आज दूसरा दिन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आज सोनीपत मे दूसरा दिन है। वे रविवार दोपहर बाद रोहतक से खरखौदा पहुंचे थे। सीएम ने खरखौदा में दहिया गौत्र की दो महान विभूतियों कुशाल सिंह दहिया और परमवीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर होशियार सिंह दहिया की प्रतिमाओं का अनावरण किया। बाद में मुरथल विश्वविद्यालय में 46 लाख रुपए से तैयार हुए 135 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया।
साथ ही यहां पर 35 करोड़ रुपए की लागत से नव निर्मित अटल एकेडमी एवं आईडिया लैब को लोकार्पित किया। अटल आईडिया लैब नए विचारों को विकसित कर विज्ञान के माध्यम से जीवन शैली के लिए उपयोगी बनाने में मदद देगी। सीएम ने यूनिवर्सिटी में आर्किटेक्चर ब्लॉक का शिलान्यास भी किया।

No comments:

Post a Comment