Breaking

Wednesday, August 23, 2023

सोशल मीडिया पर राजू पंजाबी के 12.60 लाख फॉलोअर्स:‘ठाडा भरतार’ सॉन्ग के 19 करोड़ व्यूज; सॉलिड बॉडी, देसी-देसी न बोल्या कर.. ने दिलाई पहचान

सोशल मीडिया पर राजू पंजाबी के 12.60 लाख फॉलोअर्स:‘ठाडा भरतार’ सॉन्ग के 19 करोड़ व्यूज; सॉलिड बॉडी, देसी-देसी न बोल्या कर.. ने दिलाई पहचान
राजू पंजाबी ने अपने गानों ने हरियाणवी इंडस्ट्री को एक अलग पहचान दिलाई है।

हरियाणा के पॉपुलर सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार को निधन हो चुका है। राजू पंजाबी हरियाणवी इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा थे। उनके गानों की बदौलत ही हरियाणवी सॉन्ग का DJ पर बजने का चलन शुरू हुआ। राजू पंजाबी ही वो सिंगर है, जिन्होंने फेमस सिंगर सपना चौधरी के साथ कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए।

राजू पंजाबी और सपना चौधरी की जोड़ी हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान, पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा फेमस हुई।
सोशल मीडिया पर भी राजू पंजाबी खूब पॉपुलर थे। उनके फेसबुक पर 10 लाख और इंस्टाग्राम पर 2.60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
हालांकि उनका जीवन पूरी तरह सादगी भरा ही रहा है। जानकार बताते हैं कि राजू हिसार में किराए के मकान में रहते थे। उनके पास गाड़ियां जरूर थी लेकिन वह लोन पर थी। वे खुद बहुत ज्यादा अमीर नहीं बन सके लेकिन उनकी आवाज और साथ की बदौलत कई कलाकार उभर गए।

राजस्थान के रावतसर में मंगलवार को राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार किया गया।

राजू पंजाबी के ‘ठाडा भरतार’ सॉन्ग को अभी तक 19 करोड़ लोग देख चुके है। जिस ‘सॉलिड बॉडी’ सॉन्ग के जरिए सपना चौधरी देशभर में फेमस हुई, उसमें भी राजू पंजाबी की आवाज उनके साथ थी।
राजू पंजाबी का असली नाम राजकुमार है। वो मूलरूप से राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के रावतसर के रहने वाले थे। लंबे समय से हरियाणा के हिसार में रह रहे थे। उनका मंगलवार को 36 साल की उम्र में लीवर की बीमारी के चलते निधन हो गया।


निधन से पहले राजू पंजाब की तस्वीरें...



राजू पंजाबी लीवर की बीमारी के कारण वैंटिलेटर पर थे।


राजू पंजाबी के निधन से पहले अस्पताल में उनसे मिलने सीएम की OSD और पर्वतारोही अनिता कुंडू पहुंची थी।

राजू पंजाबी के टॉप 10 गाने
राजू पंजाबी के गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी न बोल्या कर, ठाडा भरतार, गौरा-गौरा मुखड़ा दिखा दे एक बार, मीठी बोली, बोलन में टोटा, फेयर लवली, हवा कसूती सै जैसे चर्चित गाने हैं। सपना चौधरी के अलावा उन्होंने कई अन्य हरियाणवी कलाकारों के साथ काम किया। हालांकि सपना के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर रही।



1996 में भजनों से की गायन की शुरुआत
राजू पंजाबी ने 1996 में भजनों से अपने गायन की शुरुआत की थी। 2013 में उनके गाने यार दोबारा नहीं मिलने, से वे प्रसिद्ध हुए। लेकिन असली पहचान ठाडा भरतार, सॉलिड बॉडी और देसी-देसी न बोल्या कर ने दिलाई। राजू पंजाबी का आखिरी गाना इसी माह 12 अगस्त को रिलीज हुआ था। हालांकि इस दौरान वह अस्पताल में ही एडमिट थे। अंतिम गाने के बोल, आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था।
हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन:देसी देसी ना बोल्या कर... जैसे कई हिट गाने दिए


देसी देसी ना बोल्या कर... जैसे हिट गाने देने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार रात 40 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले 10 दिन से हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल थे। उन्हें काला पीलिया था। जिस कारण लीवर और फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। तबीयत बिगड़ने के कारण वे वैंटिलेटर पर थे। 

No comments:

Post a Comment