Breaking

Friday, August 18, 2023

जींद में महिला ने फंदा लगाया:ससुराल में पंखे से झूलती मिली, 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, मायके वालों ने जताया हत्या का शक

जींद में महिला ने फंदा लगाया:ससुराल में पंखे से झूलती मिली, 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, मायके वालों ने जताया हत्या का शक
हरियाणा के जींद जिले के किनाना गांव में गुरुवार रात को 33 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव ससुराल घर में पंखे से झूलता मिला। मृतक महिला के मायके वालों ने गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। सदर थाना पुलिस ने पति समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पंचायतें करने के बाद भी करते रहे प्रताड़ित
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला के पिता करनाल जिले के बाहरी गांव निवासी रामस्वरूप ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। उसकी बेटी कविता की शादी किनाना गांव निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही कृष्ण बेटी के साथ मारपीट करता था। कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा।
दिन में पंचायत हुई, रात को जान से मार दी
रामस्वरूप ने बताया कि गुरुवार रात को दामाद कृष्ण तथा उसके परिजनों ने गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। गुरुवार को भी CRSU चौकी में पंचायत हुई थी। इस पंचायत में भी उसकी बेटी के ससुराल वालों ने उसको ठीक रखने का आश्वासन दिया और अपने साथ ले गए थे। इसके बाद रात को ही उसकी बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई।
CRSU चौकी इंचार्ज मोनिका ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर पति कृष्ण समेत 8 ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

No comments:

Post a Comment