Breaking

Monday, August 28, 2023

808 चिकित्सा अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग में कार्यग्रहण कर लिया गया - स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

808 चिकित्सा अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग में कार्यग्रहण कर लिया गया - स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 28 अगस्त - हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया जनवरी - 2022 में शुरू की गई थी तथा अगस्त 2022 में सभी औपचारिकताओं व प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद चिकित्सा अधिकारियों को नियक्ति पत्र जारी कर दिये गए थे।श्री विज ने यह जानकारी आज यहाँ हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में दी।

उन्होंने कहा कि 941 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए गये थे, जिनमें से 808 चिकित्सा अधिकारियों द्वारा कार्यग्रहण कर लिया गया था।
श्री विज ने कहा कि हरियाणा में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरो को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, 10 दिन पहले ही 25 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए जो भी जल्द विभाग को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य के स्वास्थ्य विभाग में 3073 मेडिकल ऑफिसर कार्यरत है जबकि 3903 स्वीकृत पद है। इसके अतिरिक्त 167 डॉक्टर नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा लिए गए है।उन्होंने कहा कि पहले एमबीबीएस डॉक्टर लिए जाते थे, लेकिन अब हमारी सरकार ने स्पेशल कैडर बनाने का निर्णय लिया है जिसके तहत इनके अलग सर्विस रूल बनाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा सेवा को उपलब्ध करवाने के लिए डिमांड आधारित नहीं बल्कि जरूरत अनुसार मैपिंग का कार्य किया जा रहा है और हरियाणा देशभर में पहला राज्य है जहां स्वास्थ्य से संबंधित मैपिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में की जा रही इस स्वास्थ्य मैपिंग का अवलोकन केंद्र ने भी किया है। श्री विज ने कहा कि मैपिंग से संबंधित एजेंसी की रिपोर्ट जल्द ही आने वाली है।

No comments:

Post a Comment