Breaking

Monday, August 21, 2023

जींद रियासत के महाराज सतबीर सिंह नहीं रहे:9वें महाराज के निधन पर गद्दी खाली; गुरुग्राम में बीमारी से मौत

जींद रियासत के महाराज सतबीर सिंह नहीं रहे:9वें महाराज के निधन पर गद्दी खाली; गुरुग्राम में बीमारी से मौत
महाराजा सतबीर सिंह का फाइल फोटो।

हरियाणा में जींद रियासत के 9वें और अंतिम महाराज सतबीर सिंह का 84 साल की आयु में बीमारी के चलते निधन हो गया है। उन्होंने 19 अगस्त की देर रात को गुरुग्राम के पालम विहार में अंतिम ली। अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। महाराजा सतबीर सिंह को उनकी भतीजी रमिंदरबीर कौर सिंधू ने मुखाग्रि दी। अब उनकी सारी रस्म क्रियाएं संगरूर में की जाएंगी।

सतबीर सिंह की 2 रानियां थी। जिनमें से एक का निधन हो गया था जबकि दूसरी के साथ उनका तलाक हो गया था। उनकी कोई संतान नहीं थी, इसीलिए अब राजगद्दी खाली हो गई है। क्योंकि राजसी घरानों की रिवायत के अनुसार महाराज की पहली संतान ही राजगद्दी की सही हकदार होती है।

भतीजी रमिंदरबीर कौर सिंधू महाराजा सतबीर सिंह की चिता को मुखाग्नि देते हुए।

संगरूर के बाद गुरुग्राम में रहे
जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर के परिवार ने सतबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रानी इन्द्रजीत कौर ने बताया कि रियासत की गद्दी पर नौवें महाराज के तौर पर सतबीर सिंह बैठे थे। बंटवारे के बाद वे संगरूर में रहने लगे थे, जहां से बाद में गुरुग्राम के पालम विहार में जाकर रहने लगे थे।
जगतबीर सिंह की नहीं हुई थी ताजपोशी
हालांकि साल 2017-2018 के आसपास कुछ मीडिया में प्रकाशित समाचारों में यह दावा किया गया कि जींद रियासत के आखिरी महाराज जगतबीर सिंह के पोते और रियासत के उत्तराधिकारी जगतबीर सिंह थे, जिनका निधन हो गया है। जबकि राजघराने से जुड़े लोगों की मानें तो यह पूरी तरह से अफवाह थी क्योंकि जगतबीर सिंह की कभी ताजपोशी हुई ही नहीं थी।
अब गद्दी हुई खाली
अफवाहों के दौर के बीच दिसम्बर, 2018 में जींद रियासत के नौवें व अंतिम महाराज सतबीर सिंह के पास पहुंची तो उन्होंने जनता को सच्चाई से रू-ब-रू करवाने के लिए पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें महाराज के वकील निखिल सर्राफ व करीबी मित्र शामिल हुए थे। बैठक में महाराज के वकील निखिल सर्राफ ने पत्रकारों को विस्तार से बताया था कि किस प्रकार सतबीर सिंह ही जींद रियासत के 9वें व अंतिम महाराज हैं। अब उनकी गद्दी खाली हो गई है।

No comments:

Post a Comment