Breaking

Saturday, August 26, 2023

AAP नेता अनुराग ढांडा चंडीगढ़ में गिरफ्तार:मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे; धरनास्थल से पुलिस ने उठाया

AAP नेता अनुराग ढांडा चंडीगढ़ में गिरफ्तार:मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे; धरनास्थल से पुलिस ने उठाया
धरना स्थल से आप नेता अनुराग ढांडा को पुलिस जबरन उठाती हुई।

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंडीगढ़ में भूख हड़ताल पर बैठे आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अनुराग ढांडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह परेड ग्राउंड में कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हुए थे। पुलिस ने उन्हें जबरन धरना स्थल से समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें सेक्टर-17 थाने में लेकर गई है।
ढांडा ने संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंडीगढ़ DGP को लेटर लिखकर भूख हड़ताल की परमिशन मांगी थी। जिसके तहत वह परेड ग्राउंड के पास सुबह 9 से शाम 6 बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे थे।



ढांडा बोले- संदीप सिंह को बचा रही चंडीगढ़ पुलिस
अनुराग ढांडा का कहना है कि जूनियर महिला कोच यौन शोषण मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी मंत्री को गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि उनके खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने मांग की कि चंडीगढ़ पुलिस को संदीप सिंह के खिलाफ रेप के प्रयास की धारा भी जोड़नी चाहिए। चंडीगढ़ पुलिस जानबूझकर मंत्री संदीप सिंह को बचाने में लगी हुई है।
सीएम संदीप सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें
ढांडा ने संदीप सिंह को गिरफ्तारी से बचाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंत्री संदीप सिंह को सीएम को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए। महिला सुरक्षा के मामले में हरियाणा पूरे देश में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है। इसके बाद भी सीएम महिला सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। चार्जशीट के बाद भी संदीप सिंह को मंत्री बना कर रखना भाजपा सरकार की बेशर्मी है।
यहां देखिए 


धरना स्थल से आप नेता अनुराग ढांडा को जबरन उठाती हुई चंडीगढ़ पुलिस।


पुलिस वैन में एक आप समर्थक महिला।


पुलिस वैन में AAP कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके ले जाती चंडीगढ़ पुलिस।

No comments:

Post a Comment