Breaking

Sunday, August 13, 2023

अंबाला में आज BJP की तिरंगा यात्रा:हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा नारों से गूंजा कैंट; गृह मंत्री विज ने लगाए वंदे मातरम के जयघोष

अंबाला में आज BJP की तिरंगा यात्रा:हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा नारों से गूंजा कैंट; गृह मंत्री विज ने लगाए वंदे मातरम के जयघोष
भाजपा द्वारा निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा।

हरियाणा के अंबाला कैंट में भाजपा द्वारा आज विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क से दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई, जो PWD रेस्ट हाउस में संपन्न होगी। यात्रा में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज विशेष रूप से शिरकत की।

इस दौरान गृह मंत्री विज ने खुद वंदे मातरम की जय घोष लगाए। यात्रा के दौरान हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, भारत माता की जय और वंदे मातरम की जय घोष से पूरा शहर गुंजायमान रहा। हाथों में तिरंगा लहरा कर आगे बढ़ रही बाइक यात्रा काफी आकर्षण का केंद्र रही।
गत दिवस अंबाला सिटी में भी भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।

क्षेत्रीय यात्रा निकाल सुभाष पार्क पहुंचे वर्कर्स
यात्रा सुभाष पार्क से प्रारंभ होकर आउटर लार्जर रोड से लक्ष्मण हलवाई चौक, कबाड़ी बाजार चौक, निकलसन रोड, सदर बाजार चौक से होती हुई चौड़ा बाजार, सब्जी मंडी चौक, हिल रोड से दीपक बुक डिपो चौक, निकलसन रोड, सदर बाजार चौक, विजय रतन चौक, राय मार्केट होते हुए PWD रेस्ट हाउस तक जाएगी। तिरंगा यात्रा शुरू करने से पहले अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्रीय यात्रा निकालते हुए मुख्य आयोजन स्थल सुभाष पार्क में एकत्रित हुए। बता दें कि गत दिवस अंबाला सिटी में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें स्थानीय विधायक असीम गोयल ने विशेष रूप से शिरकत की थी।

No comments:

Post a Comment