Breaking

Friday, August 18, 2023

त्यौहार हमें एकता का संदेश देते हैं: शरद अत्री

त्यौहार हमें एकता का संदेश देते हैं: शरद अत्री
जींद : जिले के गांव ढाटरथ में अत्रि चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित बालिका विद्यापीठ में शुक्रवार को तीज महोत्सव मनाया गया। जिसमें गांव की महिलाओं, बच्चों और अध्यापिकाओं ने एकत्रित होकर मेहंदी लगवाई। गीत गाकर नृत्य किया एवं पेड़ों पर झूला डाल कर आनंद बनाया। प्रिंसिपल सुमन शर्मा ने कहा त्यौहार हमें एकता का संदेश देते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास मिलजुलकर रहने का समय नहीं है। त्यौहार हमें एकजुट होकर आनंद मनाने के लिए प्रेरित करते हैं । इसी आधार पर हमने पड़ोस की महिलाओं को एकत्रित करके विद्यालय के बच्चे अध्यापिकाओं  ने मिलकर तीज का त्यौहार मनाया। जिससे बच्चों को अपने पुराने संस्कृति और परंपरा के बारे में ज्ञान हो और बड़ों के प्रति आदर की भावना पैदा हो। गांव की सभी बड़ी बुजुर्ग महिलाओं ने मिलकर त्यौहार मनाने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर शरद कुमार अत्री ने बच्चों महिलाओं एवं अध्यापिकाओं को तीज उत्सव की शुभकामनाएं दी और बच्चों को अपनी पुरानी परंपरा पुरानी रीति रिवाज और त्योहारों के बारे में बताया कि कैसे सभी बच्चे पुराने समय में एक जगह पर एकत्रित होकर झूला झूलते थे। एक साथ भोजन करते थे और अपने बड़ों का सम्मान करते थे। उन्होंने बच्चों से कहा त्यौहार हमें एकता का संदेश देते हैं। अतः हमें हर त्यौहार मिलजुल कर और बड़ों का सम्मान करके मनाना चाहिए। विद्यालय में प्रिंसिपल सुमन शर्मा, अध्यापिकाएं संगीता, स्वाति, मोनिका, मनीषा एवं अन्य अधयापिकाएं मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment