Breaking

Tuesday, August 15, 2023

पानीपत में डिप्टी स्पीकर ने फहराया तिरंगा:गंगवा बोले- मनोहर सरकार ने भाई भतीजावाद, जातिवाद से ऊपर उठकर किया विकास, देश आगे बढ़ रहा

पानीपत में डिप्टी स्पीकर ने फहराया तिरंगा:गंगवा बोले- मनोहर सरकार ने भाई भतीजावाद, जातिवाद से ऊपर उठकर किया विकास, देश आगे बढ़ रहा
ध्वजारोहण करते विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा।

देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के पानीपत शहर में शिवाजी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अमर शहीदों के बलिदान को याद किया। साथ ही इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल की सरकार ने भाई भतीजावाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर विकास किया है। देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।
समारोह के दौरान 20 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें बाढ़ के दौरान तामशाबाद के पास यमुना नदी का तटबंध को तीन दिनों में बंधवाने के लिए इंस्पेक्टर राजेश मलिक, नहरी विभाग के SDO सर्वजीत और रिटायर्ड SDO कर्मबीर को सम्मानित किया जाएगा। बाढ़ में सनौली गोशाला में गायों को डूबने से बचाने के लिए पशु पालन विभाग के संजय आंतिल और बाढ़ के समय में ही आर्मी की एंबुलेंस के जवानों की मदद करने के लिए धनसौली गांव के सुनील फोर की टीम को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान PT करते हुए स्कूल के विद्यार्थी।

इन को किया जाएगा सम्मानित
- रमेशचंद्र, सुखदेव नगर: 20 साल से फ्री में योगा कैंप लगा रहे हैं।
- राकेश कुमार, सौंदापुर चौक : कथक-नाट्य विधाओं का 20 साल से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
- फ्लाइंग क्लब: शहर में नैनो जंगल लगाकर 12,000 से अधिक पौधे लगाने वाले सेक्टर-11 के नितिन अरोड़ा व टीम।
- सुनील आर्यन, ऊंटला: 3000 पौधे लगाकर वृक्ष के रूप में विकसित करने में मदद कर चुके।
- विजय, पावटी: प्राकृतिक खेती करते हैं और प्रचार करते हैं।
- नफे सिंह, काबड़ी: 1 मछली पालन को ग्रामोद्योग के रूप में अपनाया।
- कामधेनु उपचार सेवा समिति: जानवरों की सेवा करने के लिए पवन व अन्य सम्मानित होंगे।
- वैष्णवी महिला सहायता समूह: इस समूह 2016 में प्राकृतिक हल्दी उगाकर उसके पावडर को बेचना शुरू किया। रसायन मुक्त अचार बनाना शुरू किया। प्रधान सुमन को सम्मानित किया जाएगा।
- सविता आर्य : नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष को गरीब और दबे-कुचले लोगों की आवाज बनने के लिए।
- कुमारी तमन्ना: 10वीं में 500 में से 497 अंक लाने लेकर जिले में प्रथम रहीं।
- विजयंत, नौल्था: कबड्डी जूनियर विश्व कप 2023 में ईरान को हराने वाली टीम में शामिल रहे।
- याक्षिका देशवाल : बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- सागर जागलान, नौल्था : किर्गिस्तान में अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।
- इंस्पेक्टर दीपक कुमार, सीआईए-1: ATM मशीन लूटने वाले गैंग के 4 आरोपियों को पकड़ने समेत 24 वारदातें सुलझाई।
- इंस्पेक्टर नरेंद्र, एसएचओ, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया : कम समय में अनेक केस सुलझाने पर।
- एसआई आशा, महिला थाना : बेहतर जांच और पीड़ित के साथ अच्छे व्यवहार करने पर।

No comments:

Post a Comment