Breaking

Tuesday, August 15, 2023

देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस आज:पानीपत में डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा करेंगे ध्वजारोहरण; 3 पुलिसकर्मियों समेत 20 को किया जाएगा सम्मानित
विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा, सोमवार शाम को ही पानीपत पहुंच गए थे।

देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के पानीपत शहर में शिवाजी स्टेडियम में होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम में सुबह 9 बजे विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा ध्वजारोहण करेंगे। वह सोमवार शाम को ही पानीपत पहुंच गए। PWD रेस्ट हाउस में डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया, एसपी अजीत सिंह शेखावत ने स्वागत किया। इनके अलावा होडल (पलवल) विधायक जगदीश नायर भी शाम को लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में पहुंचे। वे समालखा अनाज मंडी में आयोजित उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

समारोह के दौरान 20 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें बाढ़ के दौरान तामशाबाद के पास यमुना नदी का तटबंध को तीन दिनों में बंधवाने के लिए इंस्पेक्टर राजेश मलिक, नहरी विभाग के एसडीओ सर्वजीत और रिटायर्ड एसडीओ कर्मबीर को सम्मानित किया जाएगा। बाढ़ में सनौली गोशाला में गायों को डूबने से बचाने के लिए पशु पालन विभाग के संजय आंतिल और बाढ़ के समय में ही आर्मी की एंबुलेंस के जवानों की मदद करने के लिए धनसौली गांव के सुनील फोर की टीम को सम्मानित किया जाएगा।
इन को किया जाएगा सम्मानित
- रमेशचंद्र, सुखदेव नगर: 20 साल से फ्री में योगा कैंप लगा रहे हैं।
- राकेश कुमार, सौंदापुर चौक : कथक-नाट्य विधाओं का 20 साल से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
- फ्लाइंग क्लब: शहर में नैनो जंगल लगाकर 12,000 से अधिक पौधे लगाने वाले सेक्टर-11 के नितिन अरोड़ा व टीम।
- सुनील आर्यन, ऊंटला: 3000 पौधे लगाकर वृक्ष के रूप में विकसित करने में मदद कर चुके।
- विजय, पावटी: प्राकृतिक खेती करते हैं और प्रचार करते हैं।
- नफे सिंह, काबड़ी: 1 मछली पालन को ग्रामोद्योग के रूप में अपनाया।
- कामधेनु उपचार सेवा समिति: जानवरों की सेवा करने के लिए पवन व अन्य सम्मानित होंगे।
- वैष्णवी महिला सहायता समूह: इस समूह 2016 में प्राकृतिक हल्दी उगाकर उसके पावडर को बेचना शुरू किया। रसायन मुक्त अचार बनाना शुरू किया। प्रधान सुमन को सम्मानित किया जाएगा।
- सविता आर्य : नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष को गरीब और दबे-कुचले लोगों की आवाज बनने के लिए।
- कुमारी तमन्ना: 10वीं में 500 में से 497 अंक लाने लेकर जिले में प्रथम रहीं।
- विजयंत, नौल्था: कबड्डी जूनियर विश्व कप 2023 में ईरान को हराने वाली टीम में शामिल रहे।
- याक्षिका देशवाल : बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- सागर जागलान, नौल्था : किर्गिस्तान में अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।
- इंस्पेक्टर दीपक कुमार, सीआईए-1: ATM मशीन लूटने वाले गैंग के 4 आरोपियों को पकड़ने समेत 24 वारदातें सुलझाई।
- इंस्पेक्टर नरेंद्र, एसएचओ, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया : कम समय में अनेक केस सुलझाने पर।
- एसआई आशा, महिला थाना : बेहतर जांच और पीड़ित के साथ अच्छे व्यवहार करने पर।

No comments:

Post a Comment