Breaking

Saturday, August 12, 2023

अंबाला में गृहमंत्री का जनता दरबार:मंत्री विज ने करनाल DSP को दहेज हत्या की जांच सौंपी, हांसी के CMO पर रिश्वत लेने के आरोप

अंबाला में गृहमंत्री का जनता दरबार:मंत्री विज ने करनाल DSP को दहेज हत्या की जांच सौंपी, हांसी के CMO पर रिश्वत लेने के आरोप
जनता दरबार में पहुंचे लोग और फरियादें सुनते मंत्री अनिल विज।

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार चल रहा है। वे अंबाला कैंट के PWD रेस्ट हाउस में प्रदेशभर से आए लोगों की फरियादें सुन रहे हैं। मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। विशेष उल्लेखनीय है कि जनता दरबार में दोपहर एक बजे तक आने वाले लोगों की शिकायतें ही सुनी जाएंगी।
जनता दरबार में बेटी के साथ दहेज प्रताड़ना का मामला सुनाते हुए भावुक हुई महिला।

DSP करनाल को दहेज हत्या की जांच के आदेश
जनता दरबार में पहुंची महिला ने बताया कि उसकी बेटी की करनाल के गांव सरसंडी में 3 माह पहले शादी हुई थी, लेकिन ससुराल वालों ने उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दामाद सचिन 4 लाख की डिमांड कर रहा था। पैसे नहीं देने पर। ससुरालियों ने बेटी की हत्या करके सुसाइड दिखा दिया। उनका कहना था कि उसने फांसी लगा कर आत्महत्या की है, जबकि उसकी बेटी के शरीर पर काफी सारे चोट के निशान थे। गृहमंत्री ने DSP करनाल को जांच करने के निर्देश दिए।
हांसी के डॉक्टर जनता दरबार में अपनी व्यथा सुनाते हुए।

हांसी के CMO पर 5 लाख रिश्वत लेने के आरोप
हिसार के हांसी जिले से आए डॉक्टर साहिल ने बताया कि उसके अस्पताल में पिछले महीने एक डिलीवरी हुई थी, जिसमें जच्चा बच्चा की दोनों की जान को खतरा था। उसके अस्पताल में उसने नॉर्मल डिलीवरी करा दी थी, लेकिन उसके बाद हॉस्पिटल में 29 जुलाई को एक हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम आई और केस में फंसाने की धमकी दी। डॉक्टर ने आरोप लगाए कि CMO उससे 5 लाख हड़प चुका है। 10 लाख रुपए की और डिमांड कर रहा है। गृह मंत्री ने ACS को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment