Breaking

Saturday, September 2, 2023

अंबाला में इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा:अभय चौटाला का सरकार पर हमला; बोले- ये बलात्कारी और दुराचारी का साथ देते हैं

अंबाला में इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा:अभय चौटाला का सरकार पर हमला; बोले- ये बलात्कारी और दुराचारी का साथ देते हैं

अंबाला में मुलाना से इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा शुरू हुई।

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की परिवर्तन पदयात्रा का अंबाला जिले में आज तीसरा दिन है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में यात्रा मुलाना से शुरू हुई, जोकि 10 गांवों को कवर करती हुई आज शाम तक बराड़ा में एंट्री करेगी। रात्रि विश्राम बराड़ा शहर में होगा। यात्रा में इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला भी अभय सिंह चौटाला के साथ कंधे से कंधा मिला चल रही हैं। अभय सिंह चौटाला यात्रा के दौरान कई मुद्दे उठाते हुए सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

यात्रा के दौरान अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बार भी नहीं कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। विधानसभा में सीएम सिर्फ एक ही बात कह रहे थे कि मंत्री संदीप सिंह को नहीं हटाएंगे। गठबंधन सरकार सिर्फ उनके पक्ष में खड़ी है जो बलात्कारी और दुराचारी हैं।


यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला।

अभय चौटाला बोले-तुम इनकी रांद काट दयो
अभय ने कहा कि गठबंधन सरकार ने 9 लाख बुजुर्गों की पेंशन काट दी। अब मुख्यमंत्री कहते हैं कि जिसके घर का बिजली का बिल 10 हजार रुपए प्रति वर्ष आएगा और जिसके घर में दोपहिया वाहन होगा, उनकी पेंशन भी काटेंगे और पीले कार्ड भी काटेंगे। इससे पहले कि भाजपा सरकार तुम्हारी पेंशन और पीले कार्ड काटे, तुम इनकी रांद काट दयो।
आज का ये रहेगा शेड्यूल
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला अपने समर्थकों के साथ आज कुल 20 किलोमीटर पैदल चलेंगे। उन्होंने मुलाना से यात्रा शुरू की, जिसके बाद गांव टंगैल, धनौरा, दुल्याणा, जमाल माजरा, सालाहपुर और धीण से होते हुए दोसड़का पहुंचेगी। यहां लंच ब्रेक होगा। इसके पश्चात होली गांव और गगनपुर से होते हुए बराड़ा गांव और बराड़ा शहर पहुंचेगी। बराड़ा शहर में ही रात्रि विश्राम होगा।

No comments:

Post a Comment