Breaking

Saturday, September 2, 2023

पंचकूला में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री:गुर्जर बोले- पक्षपात से ऊपर उठकर एक समान विकास कराया, मेरिट के आधार पर मिल रही नौकरियां

पंचकूला में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री:गुर्जर बोले- पक्षपात से ऊपर उठकर एक समान विकास कराया, मेरिट के आधार पर मिल रही नौकरियां
हरियाणा में पंचकूला के नानकपुरा गांव में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे। शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में मौके पर उपस्थित अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने पक्षपात की भावना से ऊपर उठते हुए प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाए हैं। चाहे रोजगार की बात हो या विकास कार्यों की, सभी क्षेत्रों में सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
प्रदेश में मेरिट के आधार पर व्यक्ति की काबिलियत का आकलन करते हुए नौकरियां मिल रही है। इतना ही नहीं, पिछली सरकारों के कार्यकाल में जहां सरकारी विभाग में ट्रांसफर भी एक व्यवसाय बना हुआ था, उसे हटाते हुए ऑनलाइन ट्रांसफर की पॉलिसी लाई गई जिससे प्रदेश में पारदर्शी शासन को बढ़ावा मिला है।


20 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज बनवाए
उन्होंने कहा कि प्रदेश में यदि विकास की बात की जाए तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों में लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य करवाए गए20 क। शिक्षा के क्षेत्र में युवतियों को पढ़ने के लिए घरों से दूर न जाना पड़े , इसके लिए 20 किलोमीटर के दायरे में लड़कियों के लिए कॉलेज बनाए गए। इतना ही नहीं, प्रदेश में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में संस्कृति स्कूल खोले गए।
जनसंवाद कार्यक्रम में मौके पर हो रहा समाधान
उन्होंने गांव नानकपुर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत सी ऐसी समस्याएं हैं जिनके बारे में सरकार को आम जनता से पता लगता है और इन समस्याओं का समाधान भी कई बार स्थानीय व्यक्ति ही ज्यादा अच्छे से बता सकता है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री 
मनोहर लाल द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है ताकि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।
कार्यक्रम मे कालका विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने कालका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकाल में अब तक करवाए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का स्वागत किया। इस मौके पर गांव के सरपंच ने शिक्षा मंत्री को टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment