Breaking

Wednesday, September 13, 2023

धर्मेंद्र की बिगड़ी तबियत! इलाज के लिए अमेरिका ले गए सन्नी देओल? जाने पूरी सच्चाई

धर्मेंद्र की बिगड़ी तबियत! इलाज के लिए अमेरिका ले गए सन्नी देओल? जाने पूरी सच्चाई
बॉलीवुड के अभिनेता सन्नी देओल आज कल अपनी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्ख़ियों में है । उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। उनसे पहले उनके पिता धर्मेंद्र रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म के लिए चर्चाओं में थे। ऐसे में दोनों से जुड़ी एक खबर खूब सुर्खियां बटोर रही है।
दरअसल खबर थी की धर्मेंद्र की अचानक से तबियत ख़राब हो गई जिसकी वजह से उन्हें उनके बेटे सन्नी देओल अमेरिका ले जा रहे हैं, इलाज के लिए। अब इस मामलें में सन्नी देओल का बयान सामने आया है। उन्होंने इस खबर का सच बताया है।
*क्या थी खबर?*

अभिनेता धर्मेंद्र से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर चल रही है। 87 साल के धर्मेंद्र स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अमेरिका जा रहे हैं। बेटे सन्नी देओल उन्हें इलाज के लिए अमेरिका ले जा रहे हैं। जहां वो 15-20 दिन रहेंगे। ऐसे में इस खबर पर सन्नी ने चुप्पी तोड़ी है।
*क्या है पूरा मामला*

हाल ही में सन्नी देओल ने इन सभी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता की टीम ने इन सभी खबरों को इनकार कर बताया की दोनों सनी और धर्मेंद्र अमेरिका गए हैं। लेकिन इलाज़ के सिलसिले से नहीं बल्कि घूमने गए हैं।
धर्मेंद्र की तबीयत खराब नहीं है वो बिलकुल स्वस्थ हैं। हाल ही में सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीर भी साझा की थी। जिसमें वो अपने फ्रेंड का जन्मदिन मानते हुए दिखाई दे रहे हैं।
*कब लौटेंगे धर्मेंद्र?*

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 सितम्बर को अभिनेता सनी और उनके पिता धर्मेंद्र भारत वापस आ जाएंगे।
तो वहीं सन्नी देओल की ग़दर 2 की बात करें तो फिल्मकी रफ़्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है।
फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने एक महीने के अंदर ही 515 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने बाहुबली २ जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है।

No comments:

Post a Comment