Breaking

Monday, September 4, 2023

अध्यापक का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास- गुलशन कुमार

अध्यापक का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास- गुलशन कुमार
जींद: समाज के विकास में एक शिक्षक की अहम भूमिका होती है। शिक्षक का उद्देश्य होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास करवाना एक सच्चा शिक्षक बच्चों के मन शरीर तथा आत्मा के सर्वोत्तम गुना को निखारने में हमेशा तत्पर रहता है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत कला अध्यापक गुलशन कुमार ने बताया कि उन्हें वो रोमांचक पल याद है जब महिमहिम पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हर शिक्षक की तरह उन्हें भी यह पल हमेशा याद रहेगा। आपको बता दे की शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियां एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गुलशन कुमार को तत्कालीन राज्यपाल बाबू परमानंद जी द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने जिला स्काउट संगठन आयुक्त के रूप में भी कई वर्षों तक कार्य किया। उनके नेतृत्व में बच्चों ने जिला, राज्य, एवं राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर उपलब्धियां हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। समाज सेवा रक्तदान शिविर मृदा रोपण जल सेवा व सामाजिक रुटियों को दूर में रैलियां का आयोजन कर समाज को जागृत किया।गुलशन कुमार आज भी स्काउटिंग गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।जिला प्रशासन द्वारा भी गुलशन कुमार को समय-समय पर सम्मानित किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment