Breaking

Saturday, November 4, 2023

जींद : केंद्र व प्रदेश में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार : नायब सैनी

जींद : केंद्र व प्रदेश में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार : नायब सैनी

जजपा के गठबंधन नहीं तोड़ा तो 20 सीट भी नहीं मिलेंगी भाजपा को : बीरेंद्र सिंह
जींद : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की ईमानदार मनोहर सरकार ने दूर-दूर तक बैठे व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ा है, जिसका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता जब अपना पसीना बहाता है तब सरकार बनती है। ऐसे निष्ठावान कार्यकताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूंगा। मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए सैनी ने कहा कि साढ़े नौ सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को शक्तिशाली बनाया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है। 2029 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जींद पहुंचे। यहां उन्हें बाइक के काफिलों के साथ लाया गया। निजी होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि जींद की धरती व लोगों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि यहां से ताकत मिली तो कामयाबी भी मिलेगी। जींद की धरती बड़ी पवित्र धरती है और यहां से ताकत लेकर लोग बहुत आगे पहुंचे हैं। इसलिए अपने पहले कार्यक्रम की शुरुआत जींद से ही की है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय योजना के तहत हर व्यक्ति को लाभ पहुंच रहा है। सैनी ने कहा कि भाजपा संगठन पहले से ही मजबूत है, इसे और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री व राई से विधायक मोहन लाल बड़ोली, पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह, सांसद रमेश कौशिक, विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा जिला प्रधान राजू मोर, डा. राज सैनी, प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी, डा. पुष्पा तायल, जवाहर सैनी, भारत भूषण टांक सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 से पहले हरियाणा में क्षेत्रवाद, परिवारवाद, भाई-भतीजावाद हावी था। जींद जिला पिछड़ा हुआ था। भाजपा की मनोहर सरकार ने जींद का कायाकल्प किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। चारों तरफ  हाइवे, सड़कों का जाल बिछा है। मोदी-मनोहर की सरकार ने आम लोगों के जीवन को आसान किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इन्हीं योजनाओं के दम पर केंद्र व प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों को जीत कर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डाल देंगे। भाजपा का मुख्य मकसद है कि हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में आखिरी में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को देश व प्रदेश के हर व्यक्ति की चिंता है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस केवल घोषणाएं करती है और उनकी घोषणाएं कागजों तक सिमट कर रहती है, कभी धरातल पर नहीं उतरती। भारतीय जनता पार्टी जो घोषणाएं करती हैं उन्हें धरातल पर भी उतारती है। भाजपा ने जो कहा उसे पूरा किया। हरियाणा में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। हरियाणा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी भी गरीब युवा को नौकरी के लिए राजदरबारों में चक्कर नहीं काटना पड़ रहा। नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा की सबसे अधिक चिंता रहती है। मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले हरियाणा में लंबे समय तक संगठन का काम किया है। उनका लंबा समय हरियाणा में बीता है। उन्होंने कहा कि 2024 में देश और प्रदेश में फिर से मोदी.मनोहर सरकार बनने वाली है। देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए दस की दस सीटों से कमल खिला कर मोदी जी की झोली में डालने के काम में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। वहीं अभिनंद समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने पहले नायब सैनी को यह बताया कि हरियाणा भाजपा में उन समेत ऐसे अनेक नेताओं को आज भी बाहरी माना जाता है, जो केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। जो इस समय सांसद और विधायक हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि जजपा से भाजपा ने अपना गठबंधन नहीं तोड़ा तो भाजपा को विधानसभा की 20 सीट भी नहीं मिल पाएंगी। बीरेंद्र सिंह ने भाजपा और जेजेपी गठबंधन को पैसों से भी बड़ा राजनीतिक भ्रष्टाचार करार दिया और इसे तुरंत तोडऩे की सलाह दी।

No comments:

Post a Comment