Breaking

Saturday, April 6, 2024

पहले नवरात्र को कांग्रेस के होंगे बीरेंद्र सिंहनौ अप्रैल को घर वापसी करेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह

पहले नवरात्र को कांग्रेस के होंगे बीरेंद्र सिंह
नौ अप्रैल को घर वापसी करेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह
दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में अपने समर्थकों सहित होंगे कांग्रेस में शामिल
बीरेंद्र सिंह के साथ मौजूद विधायक भी थाम सकते है कांग्रेस का दामन
जींद : पहले नवरात्र को भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में घर वापसी करेंगे। दिल्ली के 24 अकबर रोड पर कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में वो कांग्रेस का दामन थामेंगे। बीरेंद्र सिंह अपने हजारों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। बीते दिनों बीरेंद्र सिंह ने दावा किया था कि उनके साथ मौजूद विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे। ऐसे में अब नौ अप्रैल को पता लगेगा कि ये मौजूदा विधायक कौन है। पूर्व चेयरमैन, सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी सहित वो लोग भी कांग्रेस में वापसी करेंगे जो बीरेंद्र सिंह के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। लोकसभा चुनाव से पहले बीरेंद्र सिंह का कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए हरियाणा के साथ-साथ हरियाणा,  पंजाब, हिमाचल, यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड में भी बड़ा झटका है। इन राज्यों में बीरेंद्र सिंह के समर्थक है। बता दें कि पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीरेंद्र सिंह कब कांग्रेस में शामिल होंगे इसका इंतजार था। नौ अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी खुद पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने देते हुए बताया कि अपने हजारों साथियों के साथ वो कांग्रेस में शामिल होंगे। दिल्ली के 24 अकबर रोड पर कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस में शामिल होंगे। जो उनके साथ 2014 में भाजपा में गए थे वो सब कांग्रेस में वापसी करेंगे। कांग्रेस को हरियाणा ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों में मजबूती के लिए काम करेंगे। कांग्रेस उनके लिए नई नहीं है बल्कि 40 साल तक वो कांग्रेस में थे। निरंतर कांग्रेस के साथ.साथ जो इंडिया गठबंधन है उनके पक्ष में माहौल बन रहा है। 2024 लोकसभा चुनाव के जो परिणाम आएंगे वो चौकान्ने वाले होंगे। 
*उचाना, हिसार में बीरेंद्र सिंह परिवार ने खिलाया था कमल*

अब तक उचाना हलके, हिसार लोकसभा सीट पर कमल नहीं खिला था। 2014 में भाजपा में बीरेंद्र सिंह के परिवार के शामिल होने के बाद पहली बार उचाना हलके से भाजपा विधायक के तौर पर प्रेमलता सिंह 2014 में चुनी गई थी। 2019 में हिसार लोकसभा से भाजपा  उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडऩे वाले बृजेंद्र सिंह तीन लाख से अधिक मतों से सांसद बन कर हिसार लोकसभा में पहली बार कमल खिलाने का काम किया था। जींद,  कैथल, हिसार, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, कुरूक्षेत्र सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों में बीरेंद्र सिंह समर्थकों की फौज है। भाजपा को बीरेंद्र सिंह के आने से फायदा हुआ था। अब बीरेंद्र सिंह परिवार के कांग्रेेस में जाने के बाद कांग्रेस को इसका जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment