Breaking

Sunday, April 7, 2024

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा : बडौली

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा : बडौली 
जींद : राई विधायक एवं सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बडोली ने कहा कि तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनें, इसके लिए आपको एकजुट होना होगा। उन्होंने लंबे समय से भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर जनता की सेवा की। अब लोकसभा की जिम्मेवारी शीर्ष नेतृत्व ने दी है, और दस की दस सीटें बहुमत से जीतने का जो आदेश दिया है, उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। राई विधायक एवं सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बडोली शनिवार को जींद की नई अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनावी आह्वान अबकी बार 400 पार का नारा पूरे देश में चला है। हिंदुस्तान को विश्व गुरू बनाने का जो सपना 2024 में प्रधानमंत्री ने देखा है, उसे पूरा करने के लिए 15 जून को पक्ष में मतदान करें। *भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी : पंवार*

राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार ने कहा कि आज देश में लोकसभा के चुनाव घोषित हो चुके हैं। देश में भाजपा ऐसी पाटी्र्र है जिसके 12 करोड़ कार्यकर्ता है। देश में सबसे पहले भाजपा ने प्रत्याशियों की टिकट घोषित की है और विपक्ष संकोच में है। 2014 में देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहरलाल बने। आपने दोनों का कार्यकाल देखा है। आपके अंर्तमन से आवाज आएगी तो नरेंद्र मोदी का नाम आपकी जुबान पर स्वत: आ जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एससी समाज को गुमराह करना चाह रही है। वो पीएम व सीएम के आर्शीवाद से राज्यसभा में गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि भाजपा देश से आरक्षण खत्म करना चाहती है। जबकि पंडित नेहरू ने कहा था कि देश से आरक्षण को खत्म किया जाए। इसलिए कांग्रेसी भ्रांतियां फैलाने का काम कर रही है। हमें कांग्रेस की इन भ्रंातियों से दूर रहना है और किसी के बहकावे में नही आना है। 
*देश में 25 मई को होने वाला चुनाव देश की किस्मत का फैसला करेगा : मिड्ढा*

जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जो दुनिया को सुनाई दे, उसे कहते हैं खामोशी, जो आंखों से दिखाई दे उसे तुफान कहते हैं। मुख्यमंत्री का इन पंक्तियों से स्वागत किया। आगामी 25 मई को चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव देश की किस्मत का फैसला करेगा। इसकी बागडोर आपके हाथ है। हमें देखना है कि दस वर्ष तक हमारे देश की गदद्द पर नरेंद्र मोदी विराजमान रहे हैं। जितनी राष्ट्र सत्ता मजबूत होगी। उतना देश मजबूत होगा। जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा शनिवार को नई अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि जब देश ने मोदी को चुना तब सब जानते हैं कि देश की क्या स्थिति थी। अब आप सब जानते हैं कि जो देश वीजा नही देते थे वो देश आज प्रधानमंत्री के लिए रेड कार्पेट बिछाते हैं। यूकेंन में फंसे बच्चों को बाहर लाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। भारत के साथ पाकिस्तान के बच्चे भी साथ निकले। जिस प्रकार दस साल देश मोदी के हाथों रहा, आप सब सोच सकते हैं कि इससे पहले देश क्या था। आज देश जो तरक्की कर रहा है वो मोदी के माध्यम से कर रहा है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करें। जींद को विश्वविद्यालय मिला, लॉ कालेज मिला। वकालत की पढ़ाई के लिए बाहर जाने की जरूरत नही। आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का काम किया। कुछ लोगों ने जींद के मेडिकल कालेज को जींद से कहीं और ले जाने काम किया। वो रात को ही मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिले और आश्वासन दिया कि मेडिकल कालेज जींद में ही रहेगा। उनकी मांग पर ही जींद में पानी की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने 400 करोड़ की नहरी पेयजल आधारित योजना दी। बहुत लोग भारत को तोडऩे की बात करते हैं लेकिन हम भारत को जोडऩे की बात करते हैं। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, जिलाध्यक्ष राजू मोर, जींद विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा, हांसी के विधायक विनोद भ्याणा, जींद नगर परिषद अध्यक्ष डा. अनुराधा सैनी, जवाहर सैनी, अमरपाल राणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
*भाजपा विजय संकल्प रैली के माध्यम से विधायक ने दिखाया दम*
भाजपा की विजय संकल्प रैली के माध्यम से विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने अपनी ताकत तथा वोटर पर पकड़ का संदेश भी पार्टी को दिया है। लोकसभा चुनाव के चलते सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में विजय संकल्प रैली किया था। जिसको सीएम नायब सैनी ने संबोधित किया। सीएम नायब सैनी के निशाने पर कांगे्रस पार्टी रही। रैली के सफल आयोजन का श्रेय यहां के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिढा को जाता है। जिन्होंने अपनी जिला तथा विस पार्टी कार्यकारणी के साथ दोपहर बाद साढ़े चार घंटे तक लोगों का अपने साथ जोड़े कर रैली स्थल पर रखा। विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जींद के विकास को लेकर उनके पिता डा. स्व. हरिचंद मिड्ढा ने सपना देखा था वो पूरा हो रहा है।

No comments:

Post a Comment