Breaking

Sunday, April 7, 2024

सीएम ने विपक्ष पर साधा निशानाजो लोग देश को तोडऩे की बात करते थे, आज वो लोग देश जोडऩे की बात कर रहे हैं : नायब सिंह सैनीइंडिया गठबंधन मात्र दिखावा

...सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना
जो लोग देश को तोडऩे की बात करते थे, आज वो लोग देश जोडऩे की बात कर रहे हैं : नायब सिंह सैनी
इंडिया गठबंधन मात्र दिखावा
जींद : हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो विपक्ष आज भारत जोड़ो यात्रा की बात कर रहा है, उन्हें यह देखना चाहिए था कि उनके पूर्वजों ने पूर्वजों ने भारत को जोडऩे का काम किया था या तोडऩे का काम। इंडिया गठबंधन ने मेनिफेस्टो जारी किया है कि न्याय देने का कार्य किया जाएगा लेकिन यह न्याय देने का काम भाजपा ने किया है। ऐसे में विपक्ष को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। जिन लोगों ने देश को तोडऩे का काम किया आज वो लोग देश को तोडऩे की बात कर रहे हैं। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को जींद की नई अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हरियाणवी लहजे में कहा कि 2014 से पहले का शासन देखें तो एक व्यक्ति को गैस सिलेंडर लेने के लिए तीन दिन तक लाइन में लगना रहना पडता था। यह न्याय था या अन्याय, इसे आप खुद समझ सकते हैं। नरेंद्र मोदी ने न्याय दिलाने का काम किया और लाइन को खत्म करते हुए उन घरों में भी सिलेंडर पहुंचाने का काम किया जहां सिलेंडर पहुंचाना भी सपना था। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मोदी ने दस वर्षों में देश के गरीबों के लिए चार करोड़ मकान बनाने कााम किया। भाजपा कार्यकाल में बातें कम हुई और काम ज्यादा हुए। जबकि कांग्रेस कार्यकाल में बातें ज्यादा होती थी और काम कहीं नही दिखाई देता था। विपक्ष की सरकारों में माता व बहनों को पेयजल के लिए एक-एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। इस की चिंता मोदी सरकार ने की और अलग से मंत्रालय जल शक्ति बनाया गया। अब हर घर के अंदर नल व स्वच्छ जल पहुंचाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि 2014 में देश का युवा जब एलओसी पर खडा होता था तो उस पर पत्थरबाजी होती थी। वो सबसे बडा अन्याय था लेकिन नरेंद्र मोदी ने इस अन्याय को दूर करने का काम किया है। अब युवाओं पर न तो कोई पत्थरबाजी होती है और न कोई पतथरबाजी दिखाई देती है। यह सब नरेंद्र मोदी ने दस वर्षों में किया है। विपक्ष जो न्याय की बात करता है, उन्हें इस बात को समझना होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग न्याय की बात करते हैं उन्होंने देश के साथ अन्याय करने काम काम किया। कांग्रेस कार्यकाल में बेटियों के साथ अन्याय होता था। बेटियों को गर्भ में मरवा दिया जाता था। आज दस वर्षों में लाखों बेटियों को जीवनदान देने का काम नरेंद्र मोदी व डबल इंजन सरकार ने किया है। मनोहरलाल ने योजना बना कर हरियाणा प्रदेश में हर 20 किलोमीटर पर कालेज बनाने का काम किया है। कांग्रेस के लोग बोलते हैं कि वो न्याय देंगे। जब उन्होंने देश में इतने लंबे समय तक राज किया। तब न तो बिजली आती थी और केवल चार से पांच घंटे मिलती थी। आज 24 घंटे बिजली देने का काम डबल इंजन सरकार (नरेंद्र मोदी, मनोहरलाल) ने किया। आज हरयिाणा प्रदेश का एक भी जिला ऐसा नही है कि जहां फोरलेनिंग न हो। यह काम भी नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, जिलाध्यक्ष राजू मोर, जींद विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा, हांसी के विधायक विनोद भ्याणा, जींद नगर परिषद अध्यक्ष डा. अनुराधा सैनी, जवाहर सैनी, अमरपाल राणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। *जींद की आवाज ऐतिहासिक आवाज, यह आवाज दिल्ली भी जाएगी और चंडीगढ़ भी : सीएम*

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जींद की आवाज ऐतिहासिक आवाज है। जींद की सरदारी की आवाज दिल्ली भी जाएगी और चंडीगढ़ भी जाएगी। पीएम किसान निधि किसान तक पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया। किसानों को सुरक्षित करने का काम किया गया है। कांग्रेस सरकार कार्यकाल में 1100 करोड़ का मुआवजा दिया लेकिन मनोहरलाल सरकार ने फसल खराबे के तौर पर 12 हजार करोड़ पहुंचाने का काम किसानों के खाते में किया। पहले जहां नौकरी को लेकर मंत्री, विधायक के चक्कर काटते थे लेकिन आज बिना पर्ची व खर्ची के युवा को नौकरी मिल रही है। न्याय करने का काम डबल इंजन सरकार ने किया है। 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को जींद की नई अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2014 से पहले बीमारी के कारण इलाज न करवा पाता था। अब चिरायु व आयुष्मान योजना के तहत इलाज हो रहा है। आज व्यक्ति को अपनी चिंता नही है। पीएम मोदी जब हरियाणा में 2014 से पहले यहां आए थे तो कहा था कि जब सरकार आएगी तो वन रेंक, वन पैंशन देने का काम करेंगी। कांग्रेस ने जो एक्स सर्विस मैन थे उनके साथ अन्याय किया। मात्र 500 करोड़ का लॉलीपोप दिया लेकिन नरेंद्र मोदी ने आकर वन रैंक वन पैंशन देने का काम किया। इसके लिए दस हजार करोड़ का बजट दिया गया। 
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पार्टी का 44वां स्थापना दिवस है। अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पार्टी की स्थापना हुई थी तब केवल दो सांसद थे। 2019 में जब चुनाव आया तो 319 सांसद देश को भाजपा के मिले। अब 2024 है और देश एक ही बात बोल रहा है और विपक्ष के राष्ट्रीयध्यक्ष भी एक ही बात कर रहे हैं कि अबकी बार 400 पार। क्योंकि नरेंद्र मोदी का दस साल का कार्यकाल सबके सामने है। जिस व्यक्ति ने देश को नई दिशा दी है और जो कहा वो धरातल पर उतारने का काम किया। उन्होंने कहा कि वो पार्टी के सेवक भी हैं और अध्यक्ष भी हैं और मोहनलाल बडौली महामंत्री भी हैं। वो जींद की सरदारी से एक बात कहना चाहते हैं कि मोहनलाल बडौली को देश की 543 सीटों में से नंबर एक पर जितवा कर नरेंद्र मोदी के पास भेजने का काम करें। बाकी का काम उन पर छोड़ देना। यह सीएम हाउस आपका ही है। आप जब मर्जी आइए, मिलिए। मोहनलाल को जो कमल का फूल दिया है, उस कमल के फूल को सबसे बड़े बहुमत के रूप में खिला कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करना है।

No comments:

Post a Comment