Breaking

Saturday, June 29, 2024

वरिष्ठ साहित्यकार मंजु मानव की पंजाबी भाषा में लिखी कृति " हंजू साम्ब गीत लिखांगे " का हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के मंच से हुआ लोकार्पण

वरिष्ठ साहित्यकार मंजु मानव की पंजाबी भाषा में लिखी कृति " हंजू साम्ब गीत लिखांगे " का  हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के मंच से हुआ लोकार्पण 
जींद: साहित्यकारा  मन्जु मानव  के  पंजाबी काव्य संग्रह "हंजू साम्ब गीत लिखांगे " का विमोचन जींद यूनिवर्सिटी  में आयोजित  राज्य स्तरीय समारोह के समापन अवसर पर हुआ।इससे पहले उनके दो हिन्दी काव्य संग्रह और कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। आँसुओं को  संभाल कर गीत  लिखना और गीतों में अपनी भावनाओं को सूक्ष्मता से पिरोकर गीतों की लड़ी बना अपनी अभिव्यक्ति को सजाने का काम मंजु मानव ने बखूबी किया। कवयित्री ने विषय को सार्थकता प्रदान कर अपने आसूंओं को जीवन्त कर दिया है। उन्होंने बताया किइस काव्य संकलन में यादों के सिलसिलो में लिपटे लफ्ज लिए भिगोती रचनाएं भी हैं और यथार्थ की सच्चाई की अभिव्यक्ति भी है। समाज,उसूल, त्योहार के  भीतरी  दर्द उभरते हैं। नारी ह्रदय की मार्मिक टीस है तो कहीं उन्हें झिंझोडती हुई मार्मिक पीड़ाएं हैं। ये शब्द नहीं पल पल जिया जीवन है और स्वयं की अनुभूतियों की साहित्य रूप में अभिव्यक्ति है।
पुस्तक विमोचन हरियाणा साहित्य एवं संसकृति अकादमी,पंचकूला द्वारा आयोजित राजा दाहिर सैन सात दिवसीय साहित्य उत्सव के समापन समारोह में  जीन्द यूनिवर्सिटी के प्रांगण में हुआ। अकादमी की ओर से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  कर्नल डॉक्टर रणपाल सिंह थे।
समारोह में अकादमी के उपाध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप अग्निहोत्री शोभायमान रहे। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी निदेशक डॉक्टर धर्मदेव विद्यार्थी, संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉक्टर  सी डी. एस.कौशल , अखिल भारतीय साहित्य परिषद, हरियाणा प्रांत के अध्यक्ष प्रो सारस्वत मोहन मनीषी थे। विशेष सानिध्य में राजेश गोयल , सचिव हरियाणा सरकार , विद्यमान थे। लोकार्पण संस्कार में डाक्टर रश्मि विद्यार्थी, डॉक्टर मन्जुलता, डॉक्टर शिवनीत डॉक्टर हरेन्द्र यादव भी शामिल हुए। हरियाणा एवं जीन्द के सभी साहित्यकार  इन पलों के साक्षी बने।डॉक्टर विद्यार्थी ने बधाई देते हुए कहा भविष्य में भी उनकी लेखनी इसी प्रकार गतिमान रहे।
सभी साहित्यकारों एवं शिक्षाविदों ने उन्हें उनके रचनाकर्म के लोकार्पण पर हार्दिक बधाई दी और कवियत्री मंजू मानव ने हर्षित  भावों से सभी को धन्यवाद दिया तथा अकादमी निदेशक डॉ धर्मवीर विद्यार्थी जी को विशेष आभार ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment