Breaking

Wednesday, July 3, 2024

वृक्ष मानव के जीवन का आधार : अशोक छाबड़ा

वृक्ष मानव के जीवन का आधार : अशोक छाबड़ा 

पर्यावरण प्रेमी अवार्ड 2024 का वितरण
जींद : सोल एंड स्पीरिट आर्ट सोसाइटी अखिल भारतीय कला एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए कार्य करती है वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन को जीवित रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से समिति ने 2024 के पर्यावरण प्रेमियों का चयन करके उन्हें सम्मान दिया जिसमें सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सत्येद्र त्रिपाठी, सोमबीर मलिक, प्रदीप कुमार, जयपाल, पारुल गौड़ को समिति के सदस्यों ने प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार है प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में काम से कम पांच पौधे लगाकर उन्हें वृक्ष बनने तक संभाल करनी चाहिए और इस मुहिम मे देश के प्रधानमंत्री ने भी आम जनता से आह्वान किया है एक पौधा मां के नाम हम सब को इसमें लगाना चाहिए। समिति के अध्यक्ष दीपक कौशिक ने बताया कि हम कला क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक चेतना में भी सदा तत्परता से लगे रहते हैं ताकि समाज जागृत रहे इस मुहीम में पुरस्कारों के साथ-साथ शहर की दीवारों पर लेखन व पौधारोपण कार्य भी चल रहा है। इस मौके पर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहित बब्बर, सुमित कुमार व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जयपाल सिंह आर्मी से रिटायर्ड है सुबह शाम रेलवे जंक्शन पर लगे दर्जनों पौधों को पॉलिथीन में पानी भरकर उन्हें पोषित कर रहे हैं। उन्होंने दर्जनों पौधों को वृक्ष बनने में अहम भूमिका निभाई है। जयपाल ने बताया कि वृक्ष अपने आखिरी सांस तक मानव जीवन के लिए उपयोगी हैं। हमें पर्यावरण संकट से बचने के लिए अधिक से अधिक नीम, पीपल, बड़ के पौधों का रोपण करना चाहिए इस मुहीम में युवा पीढ़ी को आगे बढ़ चढ़कर भाग लेना होगा। इस समर्पण के लिए उन्हें पर्यावरण प्रेमी पुरस्कार प्रदान किया गया।

No comments:

Post a Comment