Breaking

Monday, December 9, 2024

जगन्नाथ विश्वविद्यालय, झज्जर में युवाओं में शराब सेवन के प्रति जागरूकता पर एचटीए हरियाणा द्वारा संगोष्ठी का आयोजन आज

 एचटीए हरियाणा, जो उपभोगता वकालत, सार्वजनिक स्वास्थ्य और युवाओं में जागरूकता के प्रति समर्पित एक प्रमुख संगठन है, भारत में शराब सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति पर एक कार्यशाला और संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम 9 दिसंबर, 2024 को सुबह 11:00 बजे, जगन्नाथ विश्वविद्यालय, झज्जर में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में निम्नलिखित प्रमुख वक्ता अपनी विशेषज्ञता और विचार प्रस्तुत करेंगे:

  1. हेमंत उपाध्याय
    हेमंत उपाध्याय आईआईटी मुंबई से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और मुंबई विश्वविद्यालय से फाइनेंस में मास्टर्स डिग्रीधारी हैं। उनके पास 30 से अधिक वर्षों का औद्योगिक अनुभव है, जिसमें सप्लाई चेन, मैनेजमेंट ऑडिट, और आईटी स्ट्रेटेजी शामिल हैं। वर्तमान में वह VOICE NGO में सलाहकार (आईटी और टेलीकॉम) के रूप में कार्यरत हैं और उपभोक्ता अधिकारों पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

  2. हितेश हिंदुस्तानी
    हितेश हिंदुस्तानी, जो एचटीए हरियाणा के राज्य अध्यक्ष हैं, एक सामाजिक कार्यकर्ता और चार्टर्ड इंजीनियर हैं। जो भारतीय दूरसंचार विनयामक प्राधिकरण (TRAI)  राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य है, उनके पास बी.टेक और एम.टेक की डिग्रियां हैं और वे एक IRDA-प्रमाणित स्वतंत्र सर्वेयर हैं। वह उपभोगता वकालत,सामाजिक न्याय और स्थायी कृषि को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में शराब सेवन के खतरों के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर देते हैं।

  3. आचार्य कुलदीप
    आचार्य कुलदीप योग और आयुर्वेद के विशेषज्ञ हैं, जिनके पास इतिहास और योग विज्ञान में मास्टर्स और योग में पीजी डिप्लोमा है। वह हरियाणा सरकार के खेल विभाग में योग कोच और राज्य योग चैंपियन रहे हैं। वे इस कार्यक्रम में शराब के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभावों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

इस कार्यक्रम में Voice Society Delhi के सदस्य और दिल्ली के मनोवैज्ञानिक एवं चिकित्सा विशेषज्ञ भी शामिल होंगे, जो युवाओं को शराब सेवन के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे। इस संगोष्ठी में विशेष रूप से भारतीय युवाओं में शराब सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति और इसके स्वास्थ्य, सामाजिक, और कानूनी प्रभावों पर चर्चा की जाएगी।

No comments:

Post a Comment