Breaking

Monday, January 6, 2025

मनीषा बरसाना लड़कियों के लिए बनी प्रेरणा, नेशनल वुमेन प्राइड से हुई सम्मानित

मनीषा बरसाना लड़कियों के लिए बनी प्रेरणा, नेशनल वुमेन प्राइड से हुई सम्मानित
जींद : मनीषा बरसाना को जींद स्थित नागरिक अस्पताल में अपनी ड्यूटी के दौरान ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा और जरूरतमंदों को  शिक्षा के लिए सामग्री भेंट करने, लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक करने व कोरोनो के दौरान और बाद में लोगों की सेवा करने के लिए एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय प्राइड वुमन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।मनीषा बरसाना अपनी कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के क्षेत्र में के कामों के चलते दूसरों के लिए बनी मिशाल।
जिले की बेटी मनीषा बरसाना को एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय स्तर के करनाल में आयोजित अवॉर्ड समारोह में सम्मानित किया गया है। जींद जिले के बरसाना गांव में जन्मी मनीषा बरसाना ने गांव के साथ-साथ संपूर्ण जिले का पूरे देश में नाम रोशन कर दिया है। मनीषा जींद के नागरिक अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर सेवाएं दे रही है। मनीषा बरसाना को एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय प्राइड वुमन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
मनीषा बरसाना हमेशा समाज को जागरूक करने शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंदों को सहयोग करने और लड़कियों को आत्मरक्षा हेतु जागरूक करने में सबसे आगे रहती थी। उनकी इस कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के चलते आज वह लोगों के लिए एक मिसाल बन गई है।
मनीषा बरसाना को जींद स्थित नागरिक अस्पताल में अपनी ड्यूटी के दौरान ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा और जरूरतमंदों को शिक्षा के लिए सामग्री भेंट करने, लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक करने व कोरोनो के दौरान और बाद में लोगों की सेवा करने के लिए एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय प्राइड वुमन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
इस सम्मान के अलावा भी मनीषा को सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने के चलते जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर दो दर्जन से ज्यादा समाजिक संस्थाएं अनेक प्रकार की उलब्धियों से सम्मानित कर चुकी हैं।
*पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मनीषा बरसाना को कर चुके हैं सम्मानित*

हरियाणा प्रदेश के जींद जिले के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली मनीषा बरसाना को आज राष्ट्रीय प्राइड वूमेन अवार्ड मिलने पर उनके गांव के साथ-साथ संपूर्ण जींद जिले में लोग खुशियां मना रहे हैं। गौरतलब है कि उनकी कार्यशाली को देखते हुए इससे पहले भी उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं।
हरियाणा प्रदेश के पुर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी 26 जनवरी को बेहतर कार्य करने पर मनीषा बरसाना को सम्मानित किया था। वहीं 15 अगस्त को जींद जिले के जिला उपायुक्त ने उनके समाजहित के कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा जींद के विधायक से भी मनीषा सम्मानित हो चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment