Breaking

Saturday, September 13, 2025

मैढ़ सुनार सभा पांच को मनाएगी आदि देव महाराज अजमीढ़ की जयंती

मैढ़ सुनार सभा पांच को मनाएगी आदि देव महाराज अजमीढ़ की जयंती
जींद : मैढ सुनार सभा द्वारा आगामी पांच अक्टूबर को स्थानीय सैक्टर छह जींद में स्थित सुनार धर्मशाला में सुनार समाज के आदि देव महाराज अजमीढ़ की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। महाराज अजमीढ़ मन्दिर व धर्मशाला प्रांगण में आयोजित इस अवसर पर महाराज अजमीढ़ मन्दिर व धर्मशाला में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। यह मैढ सुनार सभा के प्रधान सत्यनारायण सोनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। सभा के महासचिव राममेहर वर्मा, वित्त सचिव गौरव सोनी, नरेश सोनी, रमेश वर्मा, नरेन्द्र भामा तथा इंद्र सिंह ने बताया कि समाज के पूर्वज महाराजा अजमीढ़ जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेवारी तय कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह में समाज सेवी एवं उद्योगपति सुमेरचंद वर्मा बतौर मुख्यअतिथि तथा राजेश कुमार उर्फ भोला अति वशिष्ट अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। इस अवसर पर समाज से संबंधित राज्य के सरंपच, पंच, जिला पार्षद, नगर निगम पार्षदों को भी सम्मानित किया जाएगा। सभा के महासचिव राममेहर वर्मा ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 16 नवंबर को सभा का प्रतिनिधि सम्मेलन एवं त्रिवार्षिक चुनाव भी करवाया जाएगा। स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर बनारसीदास वर्मा, इंद्र सिंह वर्मा, अमित वर्मा, राजकुमार सोनी, रमेश वर्मा, ताराचंद वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment