Breaking

Saturday, September 13, 2025

आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले की बढ़ी तिथि

आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले की बढ़ी तिथि
छात्र अब 30 सितंबर तक ले सकते हैं रिक्त सीटों पर दाखिले
दाखिला पोर्टल पर नए आवेदन आज से होंगे शुरू 
जींद : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभाग द्वारा ऑन दा स्पॉट दाखिला की तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। इसमें विद्यार्थी को दाखिला लेने के लिए संस्थान में उपस्थित होना होगा और दाखिला प्रक्रिया ऑन दा स्पॉट पूर्ण करनी होगी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा पत्र जारी निर्देश दिए गए हैं कि जिन सस्थानों में रिक्त रह गई हैं, वहां दाखिला पोर्टल पर नए आवेदन 13 सितंबर से शुरू होंगे। वहीं दाखिला 15 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक संस्थान स्तर पर ऑन दा स्पॉट दाखिला किया जा सकता है। केवल दाखिला पोर्टल पर निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन दाखिला फीस जमा करवाते हुए अपलोड हुआ दाखिला ही वैध माना जाएगा। इसके उपरांत यदि कोई दाखिले बारे क्लेम करता है तो वह स्वीकार्य नहीं होगा और वह दाखिला वैध नहीं माना जाएगा। यदि सत्र 2025-26 में दाखिल प्रशिक्षणार्थी निश्चित तिथि तक अथवा उसके उपरांत भी संस्थान में रिपोर्ट नहीं करता और लगातार संस्थान से अनुपस्थित रहता है तो संबंधित संस्थान उनसे संपर्क करते हुए उन्हें नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होने बारे निर्देशित करें। यदि इसके उपरांत भी कोई विद्यार्र्थी लगातार संस्थान से अनुपस्थित रहता है तो उस स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करने उपरांत नाम काटते हुए रिक्त सीट के प्रति नया दाखिला करना सुनिश्चित करें। 
*944 सीटों में से 898 विद्यार्थियों ने अपनी दाखिला प्रक्रिया पूरी की* 
कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई के प्राचार्य नरेश कुमार ने बताया कि संस्थान में विभिन्न ट्रेड में निर्धारित 944 सीटों में से 898 विद्यार्थियों ने अपनी दाखिला प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। अभी भी 46 सीटें रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि दाखिला प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए संस्थान में कमेटी का गठन किया गया है जो विभाग के नियमानुसार मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का दाखिला कर रहे हैं। उन्होंने कहा दस्तावेज सत्यापन और फ ीस भुगतान उसी दिन करना होगा। उसके पश्चात ही विद्यार्थियों का दाखिला मान्य एवं सीट सुरक्षित मानी जाएगी। अब विद्यार्थी 15 सितंबर से 30 सितंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिले की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकेंगे।
राजकीय आईटीआई में इन ट्रेड में हैं सीट खाली
प्राचार्य नरेश कुमार ने कहा कि अभी संस्थान में विभिन्न ट्रेड में 46 सीट खाली हैं। वुड वर्क टेक्नीशियन ट्रेड में निर्धारित 48 सीटों में से 41 सीटों पर दाखिला हो चुका है और सात सीट खाली बची हुई हैं। इसी प्रकार स्वींग टेक्नॉलोजी में निर्धारित 40 में से 25 सीट पर दाखिला हो चुका है और 15 सीट खाली बची हुई हैं। वहीं ड्रेस मेकिंग ट्रेड में निर्धारित 40 में से 16 सीट पर दाखिला हो चुका है और 24 सीट खाली बची हुई हैं।

No comments:

Post a Comment