Breaking

Saturday, September 13, 2025

एपीके फाइल डाउनलोढ करना पडा महंगा, साढ़े 97 हजार गायब, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

एपीके फाइल डाउनलोढ करना पडा महंगा, साढ़े 97 हजार गायब
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला 
जींद : साइबर ठगों ने एपीके फाइल भेज एक व्यक्ति के बैंक खाते से लगभग साढ़े 97 हजार रुपये उडा लिए। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
गुरूद्वारा कालोनी निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके फोन में एपीके फाइल आई हुई थी। जिसे उसने ओपन कर लिया। जिसके बाद उसका फोन हैक हो गया। जिसके बाद उसके खाते से लगभग साढ़े 97 हजार गायब हो गए। घटना का उस समय पता चला उसने अपने खाते को संभाला। साइबर थाना पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment