Breaking

Saturday, September 13, 2025

एटीएम बदल निकाले साढ़े 52 हजार रुपये, मामला दर्ज

एटीएम बदल निकाले साढ़े 52 हजार रुपये, मामला दर्ज
अज्ञात युवक को बातों में उलझा एटीएम कार्ड बदलने का आरोप  
जींद : सफीदों में बैंक के एटीएम कैबिन में अज्ञात युवक ने एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड को बदल कर उसके खाते से साढ़े 52 हजार रुपये निकलवा लिए। शहर थाना सफीदों पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 
सफीदों निवासी श्यामलाल ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि गत एक सितंबर को वह एचडीएफसी बैंक के एटीएम कैबिन में राशि निकलवाने गया हुआ था। उसी दौरान कैबिन में मौजूद एक युवक ने उसे बातों में उलझा लिया और उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। जिसके बाद उसके खाते से साढ़े 52 हजार रुपये की राशि को निकलवा लिया। घटना का उस समय पता चला जब उसके खाते से राशि निकलवाने के संदेश आए। जब उसने एटीएम कार्ड को संभाला तो वह बदला हुआ था। शहर थाना सफीदों पुलिस ने श्याम लाल की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment