कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत कई मांगें रखीं, नई ब्लॉक कमेटी का गठन
जींद : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की त्रिवार्षिक बैठक नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला प्रधान संजीव ढांडा ने की। उचाना ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। धर्मवीर मोर को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है। राजेश कुमार को सचिव और सुखचैन को कैशियर चुना गया। राममेहर कौशिक उपप्रधान, सत्यवान पटवारी सहसचिव और नरेश कुमार को संगठनकर्ता नियुक्त किया गया। बिजली विभाग के राज्य प्रधान सुरेश राठी ने मुख्य वक्ता के रूप में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की। पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण पर रोक लगाने की बात कही। विभागों में खाली पदों पर स्थायी भर्ती की मांग रखी। राठी ने बताया कि बिजली निगम में हजारों पद खाली हैं। कर्मचारियों को 250-250 किलोमीटर दूर नौकरी करने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने जिलावार नियुक्ति की मांग की। आठवें वेतन आयोग के गठन और महंगाई पर रोक की मांग भी रखी। कर्मचारियों को नियमानुसार मकान किराया भत्ता देने की बात कही। इस मौके पर सुनीता कालीरामण और सन्नी पटवारी ने कर्मचारियों को एकजुट होकर अपने हितों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक में मा. साधुराम, दलेल राणा, मोहित, सतपाल, विक्रम, कृष्ण खटकड़ समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment