नशामुक्त युवा, भयमुक्त समाज का संकल्प : एसपी
जिले में 195 गांव काहुआ सर्वे, 144 क्षेत्र नशा मुक्त घोषित
युवाओं से नशे से दूर रह, समाज उत्थान में योगदान की अपील
यातायात नियमों की पालना, साइबर ठगी को लेकर किया जागरूक
जींद : एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि जिला पुलिस का एक ही संकल्प है कि जिला का युवा नशा मुक्त हो और भयमुक्त समाज हो। जिसके लिए सभी लोगो को मिल कर प्रयास करना है। उन्होने युवाओ से अहवान किया कि वे नशे से दूर रह कर समाज उत्थान तथा ग्राम विकास में अपना रचनात्मक सहयोग दें। साइबर ठगी के प्रति जागरूक करते हुए नशे से शरीर तथा समाज को होने वाले नुकसान बारे में बारिकी से बताया और यातायात नियमों की पालना करने को कहा।
एसपी कुलदीप सिंह बुधवार को गांव रामकली में नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर उन्होंने पौधा रोपण के साथ गांव में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हांैसला भी बढाया।
एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस का मकसद कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे की अंधेरी दुनिया से निकाल कर उज्जल भविष्य की राह पर ले जाना है ताकि युवा शिक्षा, सेवा, खेल और सकारात्मकता की राह पर चले। जिससे समाज में शांति, सहयोग और सुरक्षा का माहौल बने। उन्होंने कहा कि नशा शरीर के साथ परिवार तथा समाज को खोखला करता है। जिससे अपराध व हिंसा का माहौल बनता है। जब युवा नशामुक्त होगा तो भयमुक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण होगा।
195 गांव का अबतक हुआ सर्वे, 144 क्षेत्र नशा मुक्त
जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस द्वारा अबतक 195 गांवों का सर्वे किया गया है। जिसमें 1523 लोग नशे की गिरफ्त में पाए गए हैं। जिनके इलाज के लिए पांच नशा मुक्ति केंद्र संचालित हैं। जिले में 120 गांव और 24 वार्ड को नशा मुक्त घोषित किए गए हैं। जिसके लिए पुलिस द्वारा 543 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 25 विशेष कैंप लगाए गए। जिसमें 788 लोगो ने कैंपो में भाग लिया। जिनमें से 616 नशा पीडि़तों की काउंसलिंग हुई। जिसमे 907 नशा पीडि़तों को दवा उपलब्ध करवाई गई है। जिनमें से 195 युवा पूरी तरह नशा छोड़ चुके हैं। साइबर अपराधो से निपटने के लिए जागरूक रहना होगा
एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि साइबर अपराधों में बढोत्तरी हुई है। जिस से बचने के लिए जागरूक होना जरूरी है। ठग नए नए तरीके अपना कर लोगों के साथ ठगी कर रहे है। अनजान लिंक पर क्लिक न करें। किसी कॉल पर अपनी निजी जानकारी सांझा न करें। उन्होंने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालो को दूसरे लोगों की जान को जोखिम मे डालने वाला बताया। एएसपी सोनाक्षी सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा ही सही मायने मे सशक्तिकरण है। पुलिस हर परिस्थिति में महिलाओं के साथ खड़ी है। हमारा संकल्प है कि बेटियों को भयमुक्त माहौल मिले और वे आत्मविश्वास के साथ समाज में आगे बढ़ें। इस अवसर पर नशा मुक्ति टीम के इचार्ज नरेश कुमार, सरपंच रामतीर्थ, राजा नंबरदार, सरंपच एसोसिएशन जिला प्रधान सुधीर बुआना समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment