बारिश का असर अब सब्जियों पर
बरसात में सब्जियां खराब होने के कारण दामों में हुई वृद्धि
टमाटर को छोड़कर सभी तरह की सब्जियों के दाम में 10 से 30 रुपये तक आया उछाल
जींद : बारिश के चलते सब्जियों की मंडी में पहुंच कम हो रही है। इसके अलावा बरसात में सब्जियां खराब होने के कारण इनके रेट में भी बढ़ौतरी हुई है। टमाटर को छोड़कर सभी तरह की सब्जियों के दाम में 10 से 30 रुपये तक अलग-अलग उछाल आया है। इसके कारण मंडी में आढ़तियों को भी नुकसान हो रहा है। बरसात से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली है वहीं सब्जियों में आई महंगाई की गर्मी हर गृहणी को मार रही है। सब्जियों के दाम में काफी उछाल आया है। इससे आमजन का बजट बिगड़ता जा रहा है। सब्जी विक्रेता दलबीर व मुकेश का कहना है कि बरसात के कारण सब्जी खराब हो जाती है। इसके चलते मंडी में सब्जी की आवक कम है। ज्यादातर सब्जी दूसरे राज्यों से आती हैं। इसके चलते रेट में पहले से तेजी आ गई है। पंजाब व हिमाचल की तरफ से आने वाली सब्जियों में कमी आई है। पिछले एक सप्ताह पहले तक सब्जियों के दाम सामान्य थेए लेकिन पहाड़ों में बरसात के चलते उसका असर जींद में भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग सब्जी एक किलो के हिसाब से लेकर जाते थे। अब वह आधा किलो ही लेकर जा रहे हैं। क्योंकि सब्जियों के बढ़ गए। सब्जियों की फसल में बरसात से काफी नुकसान हुआ है। इसके चलते सब्जी मंडी में सब्जी की आवक काफी कम हो गई है और इससे दाम में बढ़ोतरी हुई है। सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए आई कविता ने बताया कि पहले जो सब्जी 500 रुपये की आती थी, अब वह 800 रुपये तक आ रही हैं। सब्जियों की महंगाई के चलते उनकी रसोई का बजट बिगड़ गया है।
यह है दाम बढऩे के कारण
सब्जियों के दाम बढऩे का कारण सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि बरसात के कारण सब्जी खराब हो रही है। पड़ोसी राज्यों से सब्जियों की आपूर्ति लगातार कम हो रही है। बाढ़ के चलते हिमाचल की कई सड़क बंद हैं।
एक सप्ताह पहले और अब दाम
सब्जी अब पहले
घीया 40 30
तोरी 55 40
शिमला मिर्च 110 80
भिंडी 40 40
अरबी 40 30
करेला 55 40
बैंगन 60 40
टमाटर 50 40
फूलगोभी 90 60
बंद गोभी 40 20
खीरा 35 20
सब्जी मंडी के प्रधान मोहित ने बताया कि बरसात का ज्यादा प्रभाव सब्जी पर पड़ रहा है। बेलदार सब्जी का फल बरसात में गिरने के कारण पैदावार कम हो रही है। दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जी भी कम आ रही है। इसके कारण सब्जी के रेट बढ़ रहे हैं। आगामी कई दिन मंडी में सब्जी के रेट बढऩे की संभावना बनी रहेगी।
No comments:
Post a Comment