Breaking

Wednesday, September 24, 2025

अग्रोहा धाम मेले को लेकर प्रदेश प्रवक्ता डा. राजकुमार गोयल ने जुलाना मंडी का किया दौरा

अग्रोहा धाम मेले को लेकर प्रदेश प्रवक्ता डा. राजकुमार गोयल ने जुलाना मंडी का किया दौरा

श्रद्धालुओं को 07 अक्टूबर को ज्यादा से ज्यादा मेले में पहुंचने का किया आह्वान

अग्रोहा धाम में 7 अक्टूबर को लगेगा ऐतिहासिक मेला
जीन्द : आगामी 7 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में लगने वाले ऐतिहासिक मेले का निमंत्रण देने के लिए अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता व अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल कस्बों और मंडियों का दौरा कर रहे है। श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मेले में पहुंचने का आह्वान कर रहे है। इसी कड़ी में राजकुमार गोयल ने जुलाना मंडी का दौरा किया। इस अवसर पर जुलाना इकाई के प्रधान पवन गर्ग, महासचिव राहुल तायल, संयोजक तुलसी राम सिंगला, सावर गर्ग, सोनू जैन, रामधन जैन, पवन बंसल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। गोयल ने यहां कई दुकानों पर जा जाकर अग्रोहा धाम मेले को लेकर अपने विचार रखे।
पुरानी अनाज मंडी में प्रमुख व्यापारी सतनारायण बंसल, नरेन्द्र बंसल, नीरज बंसल के प्रतिष्ठान पर बोलते हुए राजकुमार गोयल ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 07 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में राष्ट्रीय मेला लगने जा रहा है। इस मेले में हरियाणा सहित आसपास के राज्यों और देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। यह मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि समाज की एकता, सेवा और सांस्कृतिक धरोहर का महापर्व भी है। अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की देखरेख में होने वाले इस भव्य मेले में महा ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी, प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय नेता सुभाष चंद्रा जैसी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां शिरकत करेंगी।
मेले के कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए गोयल ने बताया है कि मेले की शुरुआत सुबह शक्ति सरोवर स्नान के साथ होगी। उसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों महिलाएं, पुरुष और बच्चे भाग लेंगे। उसके बाद छप्पन भोग, विशाल भंडारा, ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। दोपहर को राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज व राष्ट्रहित पर गहन मंथन होगा। इस इस सम्मेलन में समाजहित में कार्य करने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। गोयल ने कहा कि अग्रोहा धाम देश का पाँचवां धाम है जो करोड़ों देशवासियों की आस्था का केंद्र है। शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हर वर्ष लगने वाला यह मेला युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और समाज सेवा की प्रेरणा देने का अवसर प्रदान करता है।
गोयल ने कहा कि यह मेला अग्रवाल समाज का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश और देश की सांझी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि धर्म, संस्कृति और समाज की इस महान परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं और 42वें वार्षिक मेले में पहुंचकर ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें। इस अवसर पर जुलाना वासियों ने विश्वास दिलाया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मेले में पहुंचेगे।

No comments:

Post a Comment