#जींद CIA #पुलिसकर्मी पर #हरिद्वार में #फायर, #गंभीर रूप से #घायल
वारदात को अंजाम दे हमलावर हुआ फरार
जींद : हरिद्वार शहर के कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डा के निकट शनिवार को उस समय हडकंप मच गया जब जींद पुलिस के एक फरार आरोपित ने पुलिस कर्मी पर फायर कर दिया। जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गया। गोली पुलिसकर्मी सुरेंद्र की कोहनी और कमर में लगी। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत प्रभाव से हरिद्वार से रिषिकेश एम्स रेफर किया गया है। हरिद्वार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हरिद्वार पुलिस के सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने गोली चलने की पुष्टि की है।
पुलिस अधीक्षक के खिलाफ ईमेल के माध्यम से दुष्प्रचार करने के मामले में जींद का अशरी गेट निवासी सुनील कपूर फरार चल रहा है। जींद पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह हरिद्वार आया हुआ है। इसके बाद टीम ने रोडवेज बस अड्डे पर उसे घेर लिया।अचानक सुनील ने पिस्तौल निकाल कर पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी और अफरा-तफरी के बीच मौके से फरार हो गया।
No comments:
Post a Comment