समाज के भाईचारे को तोडऩे की भाजपा की कोशिश नहीं होने देंगे कामयाब : बीरेंद्र सिंह
जींद : रविवार को बांगर के दनौदा गांव के ऐतिहासिक चबूतरे से प्रदेश में सदभाव का संदेश देने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेद्र सिंह पैदल यात्रा पर निकले। ये यात्रा प्रदेश के सभी 90 हलकों से होकर गुजरेगी। यात्रा में राजस्थान के चुरू से सांसद राहुल कस्वां, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे एवं कैथल से विधायक आदित्य सुरजेवाला, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक प्रेमलता सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज शामिल हुईं। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्धाज ने हरी झंडी देकर यात्रा को रवाना किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा सदभाव यात्रा के सामाजिक मायने राजनीति मायनों से बड़े है। समाज के भाईचारे को तोडऩे की भाजपा ने कोशिश की है। समाज एकत्रित रहे उसको लेकर ये यात्रा निकाली जा रही है। सामाजिक रूप से बांट कर कोई वोट लेना चाहेगा तो उसका हम विरोध करेंगे। समाज को एक रखने की कोशिश करेंगे। जो प्रदेश को तोडऩे की बात करते है हम उनका विरोध करते हैं। यात्रा का मकसद 36 बिरादरी में भाईचारे को बढ़ावा देना है। यह यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित है। बृजेंद्र सिंह 4 महीने पहले राहुल गांधी से मिले और यात्रा को लेकर बात की। राहुल गांधी ने कहा था कि अपने हिसाब से लोगों को इक_ा करने के नारे लगाने हैं। कांग्रेस ने हमेशा से ही भाईचारे को इक_ा करना सीखा है। कांग्रेस को जो तोडऩे की बात कर रहे हैं हम उनका भी विरोध करेंगे। भाजपा किसान विरोधी है। यह चार-चार साल के लिए भेज कर फौज को खत्म करना चाहते हैं। भाजपा सरकार किसी भी गरीब वर्ग को बढऩे नहीं देती है। हम हिंदू और मुसलमान को इक_ा कर रहे हैं। भाजपा सरकार में एक मुसलमान सांसद नहीं है, ये समाज को तोडऩे की बात करते हैं।
समाज के भाईचारा को तोडऩा चाहती है भाजपा
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार फूट डालो और राज करो की नीति अपना रही है। अगर कोई सरकार की नीतियों पर सवाल उठाता है, तो उसे देशद्रोही करार दिया जाता है। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान किसानों को देशद्रोही और विद्रोही जैसे शब्दों से संबोधित किया गया। भाजपा ने लोगों के जोडऩे की बात कभी नहीं की हमेशा से ही तोडऩे की बातें करते है। इनका मकसद सिर्फ एक है कि एक विशेष वर्ग को आगे और बाकियों को उनके खिलाफ भड़काने का काम भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा का मकसद साफ है कि वह लोगों के बीच में इतनी बड़ी खाई बना रहे हैं कि उसमें लोगों का आपस में जुडऩा मुश्किल हो जाए। इनको सिर्फ वोट चाहिए बाकी सभी लोगों से इनका कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कभी भी एक विशेष वर्ग को ना लेकर चलने पर बल्कि पूरे समाज को एक साथ चलने की कोशिश की है। किसी विशेष समाज को नहीं सर्वजातीय को साथ लेकर चलना है। राहुल गांधी में कहा था कि मैं विचारधारा की लड़ाई लड़ रहा हूं जब राहुल गांधी की यात्रा निकाली गई तब कहा गया कि हम देश और प्रदेश को जोडऩे के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। जो इस यात्रा में शामिल होगा उन सभी का स्वागत है और जो इस यात्रा में शामिल नहीं होगा उन लोगों अपनी मर्जी होगी।
कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि पहले लोगों को जलन होती थी कि छोटा सा हरियाणा कैसे इतनी तरक्की कर गया। मगर, 11 साल में भाजपा सरकार ने दिखा दिया कि भाजपा के हाथों में ही मुमकिन है कि कैसे सबसे बढिय़ा और विकासशील प्रदेश को भी तोड़ा जा सकता है। भाजपा सरकार में नौकरी एक बहुत बड़ा झूठ है। यह हमारा हरियाणा है, जहां हमारे किसान को एमएसपी की गारंटी के नाम पर कुछ नहीं मिलता। 2389 रुपए एमएसपी पर धान लेने की बात कही गई है, लेकिन मंडियों में 1800-1900 में खरीदा जा रहा है, तो कहां का एमएसपी।
*यात्रा से टूटेगा भाजपा का घमंड*
चूरू सांसद राहुल कास्वां ने कहा कि यात्रा को 7 महीने का समय तो लगेगा, लेकिन भाजपा का घमंड टूट जाएगा। अगर किसान आंदोलन में आवाज उठी थी तो हरियाणा और पंजाब से उठी थी। धीरे-धीरे पूरे हिंदुस्तान में गई। भाजपा ने हमेशा दो चीजों का सहारा लिया, पहला धर्म, जहां धर्म का सहारा नहीं चला, वहां जातियों का सहारा लिया। हमेशा से तोडऩे का प्रयास रहा। जो सद्भाव यात्रा इस हलके से शुरू हुई, वह भारत में अपनी पहचान बनाएगी। इस मौके पर बिनैन खाप रघुबीर नैन, ईश्वर नैन, विजय कौशिक, सज्जन सिंह, देवव्रत ढांडा, सतबीर दबलैन, गायत्री यादव, हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र गर्ग, उदयवीर पूनिया, राममेहर दनौदा, सुधीर चौधरी, अनूप श्योकंद, लाजवंति ढिल्लो, विजेंद्र डूमरखा, राजेंद्र चहल, प्रदीप मोर, मंजीत, नसीब, मा. अमित पालवागुरनाम पालवां, विनोद श्योकंद, राममेहर श्योकंद, सुरेंद्र उचाना खुर्द, प्रतीक श्योकंद, निर्भय डूमरखा, पूर्व सरपंच बलवान, बलजीत, आशीष नैन, सोनू नैन, विकास सफा खेड़ी मौजूद रहे। *आज यहां पहुंचेगी यात्रा*
यात्रा को लेकर लोगों में जोश दिखाई दिया। दोपहर को तापमान अधिक होने के बाद भी भारी संख्या में विशेषकर युवा पैदल यात्रा में शामिल हुए। कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बनी। भीड़ को देखकर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह गदगद नजर आए। छह अक्टूबर को यात्रा बेलरखा से शुरू होकर उझाना, नेपेवाला, धनौरी, और कोयल पहुंचेगी। 7 अक्टूबर को यह यात्रा कलायत में होगी। आने वाले सवा महीने में यात्रा 14 हलकों से होकर गुजरेगी। यात्रा का दूसरा चरण नांगल चौधरी से शुरू होगा और लगभग 7 महीने तक चलेगा। प्रत्येक हलके में यात्रा दो दिन रहेगी, जबकि बड़े शहरी क्षेत्रों में कुछ दिन अधिक लग सकते हैं।
No comments:
Post a Comment