बहादुरगढ़ (झज्जर) : झज्जर पुलिस के नशा मुक्त हो समाज के तहत नशा मुक्ति टीम बहादुरगढ़ द्वारा गांव खेड़का गुज्जर में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जीवन में शिक्षा, खेलकूद और अनुशासन के महत्व से अवगत कराना तथा उन्हें नशे और अन्य बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा देना था।
इस कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक सत्य प्रकाश ने छात्रों से बातचीत करते हुए बताया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बचपन से ही कड़ी मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच आवश्यक है। इस दौरान बच्चों को यह समझाया गया कि पढ़ाई और खेलकूद न केवल मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं बल्कि यही आगे चलकर एक मजबूत और सफल व्यक्तित्व की नींव बनाते हैं।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और बताया कि मोबाइल फोन का सीमित और सही उद्देश्य से उपयोग करना चाहिए क्योंकि इसका गलत प्रयोग बच्चों के भविष्य और एकाग्रता पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने बताया कि नशा किसी भी रूप में जीवन को बर्बाद कर देता है। इस दौरान झज्जर पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों को अपने परिवार, समाज और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
No comments:
Post a Comment