Breaking

Monday, December 22, 2025

नियमों के अनुसार 60 किलोमीटर की दूरी पर ट्रामा सेंटर स्थापित करने का नियम है : आरती सिंह राव

नियमों के अनुसार 60 किलोमीटर की दूरी पर ट्रामा सेंटर स्थापित करने का नियम है : आरती सिंह राव 
चंडीगढ़ -हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि करनाल जिला के असंध में जिस 100 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है उसी में लेवल-3 ट्रामा केयर की सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी।

उन्होंने आगे बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं , इन्ही आवश्यकताओं के तहत असंध में प्रस्तावित 100 बिस्तरीय अस्पताल की आधारशिला गत 3 अक्तूबर 2025 को रखी गई थी और इसमें लेवल 3-ट्रामा केयर सुविधाओं की परिकल्पना की गई है।
आरती सिंह राव ने आगे बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों के अनुसार 60 किलोमीटर की दूरी पर ट्रामा सेंटर स्थापित करने का नियम है। जहां तक असंध में पूरा ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की बात है इसमें नागरिक अस्पताल असंध से 40 किलोमीटर की दूरी पर जिला नागरिक अस्पताल पानीपत में ट्रॉमा सेंटर की सुविधा उपलब्ध है।
इसी प्रकार , असंध के उक्त अस्पताल से 42 किलोमीटर दूर जिला नागरिक अस्पताल जींद , 46 किलोमीटर दूर कल्पना चावला जीएमसी करनाल , 47 किलोमीटर दूर जिला नागरिक अस्पताल करनाल , 42 किलोमीटर दूर जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भी ट्रॉमा सेंटर की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि असंध में प्रस्तावित 100 बिस्तरीय अस्पताल से 60 किलोमीटर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञानं विश्वविद्यालय कुटेल एवं 40 किलोमीटर दूर जींद में संत धन्ना भगत जी जीएमसी अस्पताल में भी ट्रॉमा सेंटर की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा, 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भगवान परशुराम जीएमसी कैथल में भी ट्रॉमा सेंटर का निर्माण प्रस्तावित है।

No comments:

Post a Comment