Breaking

Tuesday, December 23, 2025

पुलिस लाइन जींद में एडस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

*पुलिस लाइन जींद में एडस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ।*

*एडस काउंसलर ने पुलिसकर्मियों को किया जागरुक दी महत्वपूर्ण जानकारीयां।*
जींद : पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस लाइन जींद में एडस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे पुलिसकर्मियों को HIV/AIDS से संबंधित जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं सतर्क किया गया । 
पुलिस लाईन जींद में एडस जागरुक्ता कार्यक्रम में  AIDS काउंसलर श्री सतेन्द्र पाल सिंह ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए HIV/AIDS के कारणों, लक्षणों, फैलने के तरीकों एवं बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया कि AIDS कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है, बल्कि यह मुख्यतः संक्रमित सुई/सीरिंज, संक्रमित रक्त तथा संक्रमित माँ से शिशु में फैल सकती है।
उन्होने बताया कि AIDS के शुरुआती लक्षणों में लगातार बुखार, अत्यधिक कमजोरी, वजन कम होना, बार-बार संक्रमण होना, त्वचा संबंधी समस्याएँ आदि शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सलाह दी कि किसी भी प्रकार की शंका होने पर समय रहते जाँच कराना और विशेषज्ञ से परामर्श लेना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होने यह भी स्पष्ट किया कि सही जानकारी, सतर्कता और जिम्मेदार व्यवहार अपनाकर HIV/AIDS से बचाव पूरी तरह संभव है। उन्होंने सुरक्षित जीवनशैली, स्वच्छ चिकित्सा उपकरणों के उपयोग तथा सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर 80 पुलिस कर्मचारियों के रक्त कि जांच कि गई जो सही पाए गए। 
इस अवसर पर CDI श्री सतीश कुमार, लाइन अफसर श्री रामबिलास, श्री चरण सिंह, सदींप कुमार सहित पुलिस लाइन का अन्य स्टाफ मौजूद रहा । सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए ऐसे जागरूकता अभियानों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को न केवल स्वयं जागरूक करना, बल्कि समाज में भी सही जानकारी पहुँचाने के लिए प्रेरित करना रहा, ताकि HIV/AIDS के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सके और एक स्वस्थ व जागरूक समाज का निर्माण हो सके।

No comments:

Post a Comment