Breaking

Tuesday, December 23, 2025

सूचना:– *कोहरे में जल्दबाजी नही, सतर्कता जरुरी- एसपी जींद*

सूचना:– *कोहरे में जल्दबाजी नही, सतर्कता जरुरी- एसपी जींद*
नज़र के सामने सब कुछ होते हुए भी कुछ दिखाई नहीं देता।
इसी धुंध के बीच कोई बेटा अपने घर से निकलता है,
कोई पिता रोज़ी-रोटी की तलाश में,
तो कोई मां अपने कर्तव्य की राह पर…
पर एक छोटी-सी लापरवाही, एक पल की जल्दबाज़ी,
पूरी ज़िंदगी की कहानी बदल सकती है।

इन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह, भा.पु.से.
ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि —
“धुंध के इस मौसम में आपकी थोड़ी-सी सावधानी
किसी के घर का चिराग बुझने से बचा सकती है।
आपकी समझदारी किसी मां की गोद सूनी होने से बचा सकती है।”
एसपी जींद ने कहा कि पिछले कई दिनों से धूंध  के कारण बहुत सी दुर्घटनांए देखने को मिली है । 
जींद पुलिस की एडवाइजरी :
* वाहन चलाते समय गति कम रखें, जल्दबाज़ी न करें।
* धुंध में फॉग लाइट व डिपर का सही प्रयोग करें।
* आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
* ओवरटेक करने से बचें, धुंध धोखा दे सकती है।
* दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और रिफ्लेक्टर का उपयोग अवश्य करें।
* पैदल चलने वाले सड़क किनारे चलें और चमकीले/हल्के रंग के कपड़े पहनें।
* यदि धुंध बहुत घनी हो, तो वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर
हालात सामान्य होने का इंतज़ार करें।

No comments:

Post a Comment