Breaking

Sunday, December 28, 2025

जींद से दरियापुर मोड तक सड़क का होगा चौड़ीकरण कार्य

जींद से दरियापुर मोड तक सड़क का होगा चौड़ीकरण कार्य

चौड़ीकरण कार्य पर लोक निर्माण विभाग खर्च करेगा 59 करोड़ 48 लाख 

पानीपत से दरियापुर मोड़ तक फोरलेन कार्य के लिए सड़क का लगा टेंडर 
जींद : जींद से पानीपत तक सड़क निर्माण परियोजना को नई मंजूरी मिली है। 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी बैठक में इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि जींद से पानीपत तक सड़क के नवीनीकरण का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जींद से दरियापुर मोड़ तक सड़क के चौड़ीकरण कार्य पर 59 करोड़ 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगें। इस सड़क की दूरी लगभग 50 किलोमीटर की होगी। इसके साथ ही पानीपत से दरियापुर मोड़ तक फोरलेन सड़क के निर्माण पर 53 करोड़ 91 लाख रुपये की राशि की खर्च की जाएगी। इस फोरलेन सड़क की पानीपत से दरियापुर मोड़ तक लगभग 25 किलोमीटर की दूरी होगी। उन्होंने बताया कि सड़क के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार पानी की निकासी के लिए ड्रेनों का भी निर्माण किया जाएगा। जिससे वर्षा जल भराव की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए अतिरिक्त राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से पूरा जींद जिले की सफीदों, पानीपत जिले की इसराना तथा करनाल जिले की अंसध विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा तथा आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। पंवार ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली है। सरकार का विशेष ध्यान सड़कों, पुलों, संपर्क मार्गों और शहरी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर है। साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। जिनसे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सड़क परियोजना के पूरा होने से कईं जिले के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और विकास का नया अध्याय शुरू होगा।

No comments:

Post a Comment