जींद पुलिस कि बङी कामयाबी। चोरी के दो अलग-अलग मामलो में दो आरोपी काबू ।
जींद : पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन हॉटस्पोट डोमिनेशन के तहत चौकी पटियाला चौक, जींद व चौकी उचाना मण्डी जींद पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।
थाना शहर जींद के प्रभारी निरीक्षक पूर्णदास ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 02.12.2025 को चौकी पटियाला चौक जींद में शिकायतकर्ता शिवकुमार वासी मोहनगढ ने शिकायत में बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल को जींद के पटियाला चौक स्थित त्रिकोणा पार्क के पास खङी कि थी जो कुछ समय बाद मोटरसाईकिल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठा लिया । काफी तलाश करने पर मोटरसाईकिल नही मिली जिसकी शिकायत के आधार पर थाना शहर जींद में धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरु कि । तकनीकी साक्ष्यों व जांच के आधार पर आरोपी अजय उर्फ डौला वासी कंडेला को नियमानुसार गिरफतार किया गया आरोपी से गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी मनीष वासी कंडेला का नाम सामने आया । आरोपी मनीष वासी कंडेला को नियमानुसार गिरफ्तार करके माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
एक अन्य मामले में थाना उचाना के प्रभारी उप निरीक्षक दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 11.12.2025 को शिकायतकर्ता अजमेर वासी खटकड़ ने पुलिस चौकी उचाना मण्डी में शिकायत में बताया कि उसने अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल को उचाना मण्डी स्थित हनुमान मशीनरी स्टोर के बाहर खङा किया था लेकिन थोङी देर बाद उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं लग पाया । जिसकी शिकायत के आधार पर थाना उचाना में मुकदमा न. 377 दिनांक 11.12.2025 धारा 303 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया तकनीकी जांच के आधार पर चौकी मण्डी उचाना के इचांर्ज स.उप.नि. अनिल कुमार के नेतृत्व में दिनांक 17.12.2025 को आरोपी अजय वासी खापड़ को नियमानुसार गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
जीन्द पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, लॉक का प्रयोग अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना/चौकी को दें। जिला पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
No comments:
Post a Comment