जींद में डीसी कार्यालय के सामने से सहायक कानूनगो की बाइक चोरी, सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
जींद : जींद शहर में डीसी कार्यालय के सामने खड़ी सहायक कानूनगो की बाइक चोरी हो गई। वह बाइक खडी कर तहसील कार्यालय में ड्यूटी पर गया था। उसकी शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जींद में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत है।गांव खंडा खेड़ी निवासी विजय ने बताया कि वह फिलहाल हाउस नंबर 222, सेक्टर-6, जींद में रहता है। वह तहसील कार्यालय जींद में सहायक कार्यालय कानूनगो के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि 24 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से तहसील कार्यालय पहुंचा था। उसने अपनी बाइक डीसी कार्यालय जींद के सामने खड़ी की थी।
शाम को गायब मिली मोटरसाइकिलविजय ने बताया कि जब वह शाम करीब 5 बजे कार्यालय से बाहर निकला तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। उसकी बाइक का रंग ग्रे-ब्लैक था। बाइक चोरी होने की आशंका के बाद उसने वारदात की सूचना जींद पुलिस को दी।
पुलिस ने दर्ज किया केसथाना सिविल लाइन जींद पुलिस ने विजय की शिकायत पर धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बाइक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
#JindNews
#BikeTheft
#JindPolice
#DCOffice
#VehicleTheft
#HaryanaNews
#CivilLines
#CrimeNews
#CCTVInvestigation
No comments:
Post a Comment