Breaking

Friday, January 23, 2026

IMD Rain Alert: 24, 25, 26, 27 और 28 जनवरी को होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए अलर्ट

IMD Rain Alert: 24, 25, 26, 27 और 28 जनवरी को होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए अलर्ट
IMD Rain Alert: देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से सर्दी से राहत मिली है। माना जा रहा था कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा और ठंड कम हो जाएगी।

इसी बीच मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में गुरुवार से हो रही बारिश और तेज हवाओं से पारा गिर गया है। अचानक सर्दी में इजाफा हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवाएं 60 से लेकर 65 किलोमीटर तक की रफ्तार से चल सकती हैं। उत्तर भारत के 17 शहरों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक 24 और 28 जनवरी के आसपास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा।

 इसके चलते दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और कश्मीर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। इस दौरान इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना है।

*आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी*

मौसम विभाग ने बताया है कि देश के 9 राज्यों में तूफान और भीषण बारिश का अनुमान है। आने वाले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

*कोहरा और शीतलहर की चेतावनी*

घना कोहरा: 24 से 27 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय 'घना से बहुत घना' कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी 25 जनवरी तक घना कोहरा रह सकता है।
शीतलहर: 25 और 28 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है।

IMD Rain Alert: 24 से 28 जनवरी तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 65 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

मौसम ने बदला मिजाज! 24–28 जनवरी तक भारी बारिश, शीतलहर और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

#IMDRainAlert
#WeatherAlert
#HeavyRain
#RainUpdate
#ColdWave
#DenseFog
#WesternDisturbance
#DelhiWeather
#NorthIndiaWeather
#HaryanaWeather
#PunjabWeather
#UPWeather
#RajasthanWeather
#BreakingWeather
#MausamSamachar

No comments:

Post a Comment