- विभाग की टीम ने कृषि युक्त यूरिया के ट्रक पकडा, दूसरे जिले से आ रहा था ट्रक
यमुनानगर : जिले में यूरिया की तस्करी को लेकर कृषिण एवं किसान कल्याण विभाग की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है, ताकि यूरिया पर नकेल लग सके। अब यूरिया की गाडियां दूसरे जिले से आती हुई पकडी गई। दो महीने में यह तीसरा मामला विभाग की टीम ने पकडा है। विभाग के उप निदेशक डा आदित्य प्रताप डबास ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कृषि-ग्रेड यूरिया की अवैध तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई गई है। कृषि विभाग की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जिले में अवैध रूप से यूरिया की खेप लाई जा रही है, जिसके आधार पर तुरंत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक ट्रक को पकड़ा गया, जिसमें 550 बोरी कृषि-ग्रेड यूरिया लदी हुई थी। यह यूरिया, (कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा निर्मित बताई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप कैथल जिले से लाई जा रही थी और इसे अवैध रूप से अन्यत्र खपाने की आशंका है। विभाग द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मामले की सूचना तत्काल संबंधित पुलिस सदर यमुनानगर को दी गई, जिसके उपरांत थाना सदर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है तथा पूरे मामले की गहन जांच जारी है। ट्रक व यूरिया की खेप को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। वही विभाग के अधिकारी डा बाल मुकंद व हरिश पांडे द्वारा यूरिया के दो सैंपल भी लिये गए है।
डीडीए डा आदित्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की कालाबाज़ारी, अवैध भंडारण एवं तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग किसानों को समय पर और उचित दरों पर खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। वही दो महीने में विभाग की टीम ने यह तीसरी बडी कार्यवाही की है। इससे पहले जठलाना एरिया में एक ट्रक को अवैध यूरिया के साथ पकडा था, उसके बाद सदर थाना जगाधरी एरिया से भी एक ट्रक पकडा था, अब सदर यमुनानगर एरिया से ट्रक पकडा है। तीनों ही मामलों के तार दूसरे जिलों से जुडे हुए है। जिससे साफ जाहिर होता है कि दूसरे जिलों से भी खाद जिले में आ रहा है, लेकिन विभाग उन पर नकेल कस रहा है। सदर थाना प्रभारी कमलजीत का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है, यहां किसके साथ तार जुडे हुए है, उसके खिलाफ कार्यवाही तय है।
No comments:
Post a Comment