Breaking

Sunday, February 22, 2026

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा की छवि धूमिल करने के आरोप में यूट्यूबर नीरज सिंगला के खिलाफ FIR दर्ज

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा की छवि धूमिल करने के आरोप में यूट्यूबर नीरज सिंगला के खिलाफ FIR दर्ज
जींद (हरियाणा): हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के मीडिया सलाहकार सन्नी मग्गू ने यूट्यूबर नीरज सिंगला के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जींद शहर थाने में FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालकर डॉ. मिड्ढा की छवि खराब करने की कोशिश की हैं। पुलिस ने इस शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
गौरतलब है कि इससे पहले भी डॉ. कृष्ण मिड्ढा की ओर से एक अन्य यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी और एक पत्रकार के खिलाफ 2 करोड़ रुपये के मानहानि का नोटिस भेजा गया था। उन मामलों में हालांकि बाद में समझौता हो गया था।

No comments:

Post a Comment