Breaking

Monday, March 30, 2026

16 वीं राष्ट्रीय डांसस्पोर्ट्स चैंपियनशिप में 19 मैडल के साथ हरियाणा की टीम नें ओवर ऑल ट्राफी पर कब्जा किया

*16 वीं राष्ट्रीय डांसस्पोर्ट्स चैंपियनशिप में 19 मैडल के साथ हरियाणा की टीम नें ओवर ऑल ट्राफी पर कब्जा किया*

*हरियाणा टीम नें 6 गोल्ड 5 सिल्वर 8 ब्रॉज मैडल जीते*
जींद : 16वीं डांसस्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025-26 का भव्य आयोजन योगी स्टेडियम झुंझुनू राजस्थान में किया गया। जिसमें हरियाणा डांसस्पोर्ट्स के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभाओं शानदार प्रदर्शन करके 19 मैडल जीते। चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अघोरी बाबा श्री शैलेंद्र नाथ जी महाराज और खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि डांसस्पोर्ट्स के खिलाड़ियों में है अनंत प्रतिभाएं आप भारत के नाम को लेकर जाएंगे विश्व स्तर पर और आप सभी को हमारी तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं हैं। आप राष्ट्रीय स्तर पर जीते है बहुत आगे जाएंगे आपका भविष्य उज्ज्वल हो कार्यक्रम के आयोजक राजस्थान डांसस्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष योगी ने कहा कि विजेता सभी खिलाड़ियों को हमारी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं 5वीं राष्ट्रीय ब्रेकिंग चैंपियनशिप में मुख्य रूप से जज रहे रूस के प्रसिद्ध ब्रेकिंग स्टार कोस्तो रशिया नें निर्णायक की भूमिका निभाकर चैंपियनशिप में चार चांद लगाने का काम किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे एमेच्योर डांसस्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.एस.के.वशिष्ठ नें चैंपियनशिप में मजबूत खिलाड़ी उतारे डांसस्पोर्ट्स हरियाणा प्रदेश के महासचिव राजेश शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों का आने वाला समय है। उज्जवल डांसस्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर सचिन चाँदपुर ने बताया कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने डांसस्पोर्ट्स के विभिन्न इवेंटों में 19 मैडल जीते हैं जिसमे 6 गोल्ड 5 सिल्वर और 8 ब्रांज मैडल खिलाड़ियों द्वारा जीते गए हैं और हरियाणा टीम के टीम मैनेजर अभिषेक शर्मा नें खिलाड़ियों के दस्तावेज तैयार किए चैंपियनशिप की शोभा बढ़ाने के लिए पहुंचे अनेको गण मान्य लोग एवं खिलाड़ियों के परिवारजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment